Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

रश्मिका मंदाना के पैरेंट्स ने देखी 'थामा', बोले- 'ये हमारी बेटी की बेस्ट फिल्म'

Rashmika Mandanna, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Ayushmann Khurrana, Thamma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Oct 2025

Last updated on: Oct 25, 2025, 16:27 IST

मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' थिएटर में लगी है। इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हाल ही में रश्मिका मंदाना के परिवार ने भी यह फिल्म देखी। फिल्म देखने के बाद रश्मिका के परिवार का रिएक्शन कैसा था, यह अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ शेयर किया।

रश्मिका मंदाना ने बताया कि उनकी लेटेस्ट हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' को देखने के बाद उनके पैरेंट्स ने इसे रश्मिका की अब तक की बेस्ट फिल्म बताया। उनकी बहन ने भी इस फिल्म को खूब इंजॉय किया। रश्मिका ने बताया कि फैमिली की प्रतिक्रिया जानने के बाद उनको बड़ा सुकून मिला।

'थामा' स्टार रश्मिका मंदाना ने आईएएनएस से कहा, "मेरी फैमिली ने यह फिल्म देखी। इसे देखने के बाद उन्होंने कहा कि यह मेरी अब तक देखी गई सबसे बेहतरीन फिल्म है। मेरे पेरेंट्स को यह बहुत पसंद आई और मेरी बहन भी बेहद खुश है। उसके मन में ढेरों सवाल हैं, जिनके जवाब देने के लिए मुझे उसे अमर सर (निर्माता अमर कौशिक) और आदित्य सर (निर्देशक आदित्य सरपोतदार) से मिलवाना चाहिए। 

उसने इसका भरपूर आनंद लिया है, जिससे मुझे सचमुच सुकून मिला है।" 'थामा' ने अब तक करीब 76 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। यह फिल्म दुनिया भर में 100 करोड़ रुपए कमाने के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है। 'थामा' में रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना की जोड़ी पहली बार पर्दे पर दिखाई दी है। 

फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी विलेन का किरदार निभा रहे हैं। यह ‘बेताल’ की एक काल्पनिक दुनिया पर आधारित है। इस फिल्म में वरुण धवन का कैमियो भी है। इसमें वह अपनी फिल्म 'भेड़िया' के रोल में दिखाई दिए हैं। फिल्म को मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है और ये उनकी हॉरर यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। 

इससे पहले मैडॉक 'स्त्री', 'स्त्री'-2, 'भेड़िया', और 'मुंज्या' बना चुके हैं और चारों ही फिल्मों ने अच्छी कमाई की। हाल ही में रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शूटिंग की अनदेखी फोटोज शेयर की थीं। इनमें वह कभी मेकअप करती दिख रही हैं तो कभी रात को हॉरर सीन की शूटिंग करती दिखाई दीं। 

रश्मिका की अगली फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ है, जो एक तेलुगु रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें दीक्षित शेट्टी भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन राहुल रविंद्रन ने किया है। यह फिल्म 7 नवंबर को तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज होने वाली है।

 

Tags: Rashmika Mandanna , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Ayushmann Khurrana , Thamma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD