Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

हरियाणा सरकार गौ सेवा को समर्पित, गौशालाओं के लिए भेजे 83 करोड़ रुपऐ - कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार

गौशालाओं को मिलेगा नया जीवन, गोबर गैस प्लांट और सोलर पैनल से होगी आत्मनिर्भरता

Krishan Lal Panwar, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पानीपत , 06 Oct 2025

Last updated on: Oct 23, 2025, 11:20 IST

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि राज्य सरकार गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर पूरी तरह कटिबद्ध है और इस दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। प्रदेश की गौशालाओं के चारे के लिए सरकार द्वारा 83 करोड़ रुपए की राशि जारी की जा चुकी है, ताकि गायों को भरपूर पोषण मिल सके।विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार सोमवार को पानीपत के गांव नौल्था स्थित बाबा लाठे वाले गौशाला के 25 वें स्थापना दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।

कृष्ण लाल पंवार ने अपने निजी कोष से गौशाला के उत्थान हेतु 11 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की। अब तक उन्होंने नौल्था गौशाला को 1 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता दी है। उन्होंने इस अवसर पर 7 चौपालों का शिलान्यास, एक ई-लाइब्रेरी का भूमि पूजन, 100 फुट ऊंचे तिरंगे का अवलोकन किया और एक वृक्ष मां के नाम पर रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

विकास एवं पंचायत मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 51 शेड गौशालाओं की स्वीकृति दी जा चुकी है और नंदियो की सुविधा के लिए हर आवश्यक मूलभूत सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई पंचायत गौशाला के लिए भूमि खरीदती है तो उसे स्टांप ड्यूटी नहीं देनी होगी, यानी फ्री रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जाएगी। मंत्री ने बताया कि गौशालाओं में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए गोबर गैस प्लांट लगाने की योजना चलाई जा रही है। 

110 पंजीकृत गौशालाओं के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे गए हैं, जिससे गांवों में सस्ती गैस की आपूर्ति और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।उन्होंने कहा कि गोबर गैस प्लांट से हर घर में सस्ती गैस सप्लाई की संभावना को भी बल मिलेगा। प्रदेश की 336 गौशालाओं में अब तक सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं, जिससे गौशालाएं बिजली पर आत्मनिर्भर बन सकें। भविष्य में अन्य गौशालाओं में भी इसका विस्तार किया जाएगा।

 

Tags: Krishan Lal Panwar , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD