Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

नरेंद्र मोदी के 2070 तक नेट जीरो के लक्ष्य के तहत जारी किया गया था गुजरात का पहला ग्रीन बॉन्ड

Bhupendra Patel, Bhupendrabhai Rajnikantbhai Patel, Chief Minister of Gujarat, BJP, Bharatiya Janata Party, Gandhinagar, Gujarat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Oct 2025

Last updated on: Oct 17, 2025, 13:12 IST

गुजरात राज्य का पहला ग्रीन बॉन्ड नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर लिस्ट होने पर सूरत नगर निगम में नगर आयुक्त शालिनी अग्रवाल ने गुरुवार को इसे पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 और नेट जीरो 2070 संकल्प के तहत उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए अग्रवाल ने कहा, "पीएम मोदी के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के राज्य के लिए विकसित गुजरात 2047 और नेट जीरो 2070 के संकल्प के तहत सूरत महानगर पालिका ने 200 करोड़ का ग्रीन बॉन्ड एनएसई में लिस्ट करवाया है। 

यह निवेश एनवायरमेंट से जुड़े प्रोजेक्टस जैसे सोलर, विंड एनर्जी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, वॉटर सप्लाई, पब्लिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में जाएगा।" उन्होंने बताया कि साथ में इंटरनेशनल सर्टिफिकेशन भी लिया गया है, जिससे सारे प्रोजेक्ट्स ग्रीन प्रोजेक्ट्स की कैटेगरी में आते हैं।

अग्रवाल ने कहा, "इंटरनेशनल सर्टिफिकेशन लेने के बाद पब्लिक के लिए इस बॉन्ड को ओपन किया गया था, जिसमें कि रिटेल इंवेस्टर्स को भी सब्सक्रिप्शन की सुविधा दी गई थी। पीएम मोदी के जनभागीदारी के संकल्प के तहत इनोवेटिंग फाइनेंसिंग मैकेनिज्म में लोगों का डायरेक्ट निवेश एनवायरमेंट से जुड़े प्रोजेक्ट्स में हो और उन्हें अच्छे रिटर्न मिलें इसके लिए ही यह ग्रीन बॉन्ड पब्लिक इशू लिया गया था। 

गुजरात के मुख्यमंत्री की उपस्थिति में बहुत ही अच्छे तरीके से इसकी लिस्टिंग और सेरेमनी हुई है।" सूरत के मेयर दक्षेश मावानी ने इस अवसर पर कहा कि सूरत महानगर एनवायरमेंट से जुड़े प्रोजेक्टस को प्रोत्साहन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा, "जब भारत में ई-व्हीकल आया तब सूरत महानगर पालिका ने डेडिकेटेड ई-व्हीकल पॉलिसी पेश कर टैक्स में राहत दी। 

पांच वर्षों में गुजरात के जितने भी ई-व्हीकल हैं, उनमें से 35 प्रतिशत अकेले सूरत के पास हैं। जिसका मतलब है कि पेट्रोल-डीजल के एक बहुत बड़े हिस्से का कम इस्तेमाल हो रहा है। इस तरह हम पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत लक्ष्य को भी बल देने का काम कर रहे हैं।" मावानी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और हम आज चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी एक महत्वपूर्ण पहचान बनाते हैं।

 

Tags: Bhupendra Patel , Bhupendrabhai Rajnikantbhai Patel , Chief Minister of Gujarat , BJP , Bharatiya Janata Party , Gandhinagar , Gujarat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD