Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

आईपीएस पूरन कुमार के परिवार से मिलने पहुंचे पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Amarinder Singh Raja Warring
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Oct 2025

Last updated on: Oct 13, 2025, 16:00 IST

हरियाणा के आईपीएस वाई पूरन सिंह सुसाइड केस ने देश में सियासी हलचल तेज कर दी है। कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियां हरियाणा सरकार को घेरने का मौका नहीं चूक रही हैं। इस क्रम में पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरमिंदर सिंह राजा वड़िंग ने रविवार को चंडीगढ़ पहुंचकर आईपीएस वाई पूरन कुमार के परिजनों से मुलाकात की।

इस दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह मेरी जिंदगी का पहला ऐसा मामला है, जिसमें सुसाइड नोट मिलने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि वाई पूरन कुमार एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी थे। वे राष्ट्रपति सम्मान से पुरस्कृत थे। उनकी पत्नी भी एक आईएएस अधिकारी हैं। 

बावजूद इसके इस केस में इतनी बड़ी लापरवाही समझ से परे है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ पुलिस को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। हमें नहीं पता कि चंडीगढ़ पुलिस पर क्या दबाव है, क्योंकि सुसाइड नोट के मामले में पुलिस त्वरित कार्रवाई करती है, लेकिन इस मामले ने देश को शर्मसार किया है। 

चिंता की बात यह है कि अगर इतने बड़े पुलिस अधिकारी और उनके परिवार को अगर न्याय नहीं मिल रहा है तो आम आदमी का क्या होगा। वहीं, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि एडीजीपी पूरन कुमार गरीबों के हक के लिए लड़ते थे और अंबेडकर के विचारों पर चलते थे। 

इतने वरिष्ठ अधिकारी होने के बावजूद उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिल रहा है।इसकी उच्चतम स्तर पर जांच होनी चाहिए और उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी शनिवार को हरियाणा आईपीएस वाई. पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात की। 

सीएम भगवंत मान ने कहा कि परिवार के दुख को शब्दों में नहीं बताया जा सकता। सीएम भगवंत मान ने कहा कि अमनीत पी. कुमार हरियाणा में आईएएस हैं, पंजाब की बेटी और सीनियर अधिकारी हैं, लेकिन उनको भी इंसाफ की गुहार लगानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि भारत एक गुलदस्ता है, जिसमें अलग-अलग रंग के फूल हैं। 

एक लड़का जो इतने बड़े पद पर पहुंचा, उसको ऐसा कदम उठाना पड़ा। आज ऐसा हो रहा है कि अगर कोई नीचे से ऊपर आ गया तो उसे बढ़ने नहीं दिया जा रहा है।भगवंत मान ने कहा कि मैं हरियाणा के मुख्यमंत्री से अपील करता हूं कि इस परिवार को न्याय दिया जाए।

कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है। उन्होंने कहा कि अमनीत पी. कुमार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को लागू करने में अहम भूमिका थी। मैं हरियाणा के मुख्यमंत्री से भी बात करूंगा। केंद्र व राज्य सरकार इस मामले में इंसाफ दिलाएं।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Amarinder Singh Raja Warring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD