Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

इश्क और जुनून से भरा 'एक दीवाने की दीवानियत' का ट्रेलर रिलीज, दमदार डायलॉग्स की भरमार

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Harshvardhan Rane, Sonam Bajwa, Ek Deewane Ki Deewaniyat, Ek Deewane Ki Deewaniyat Trailer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Oct 2025

Last updated on: Oct 08, 2025, 17:04 IST

बॉलीवुड में जब भी इश्क और पागलपन की बात होती है, तो कुछ कहानियां दिल के बेहद करीब लगती हैं। कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो प्यार में खुद को भुला बैठते हैं, और कुछ डायलॉग्स सीधे दिल में उतर जाते हैं। हर्षवर्धन राणे अपनी नई फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' में ऐसे ही एक दीवाने आशिक के किरदार में लौटेंगे, जो प्यार को सिर्फ भावना नहीं, बल्कि जुनून मानता है। 

मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया। ट्रेलर की शुरुआत एक दमदार डायलॉग से होती है, जिसमें हर्षवर्धन का किरदार कहता है, ''तुझसे मोहब्बत करना ऐ सनम... मेरी जरुरत है और ये तेरे बदनसीब दिवाने की दीवानियत है।'' यह डायलॉग न केवल फिल्म की कहानी को सेट करता है, बल्कि दर्शकों को बताता है कि यह कोई हल्की-फुल्की लव स्टोरी नहीं, बल्कि एक ऐसी कहानी है जिसमें प्यार की हदें दीवानगी तक पहुंच चुकी हैं।

इसके बाद ट्रेलर में हर्षवर्धन और सोनम बाजवा के बीच की केमिस्ट्री दिखाई जाती है। दोनों की नजरों में जो प्यार है, वो बिना बोले ही सब कुछ कह जाता है। कहीं दोनों एक साथ गाड़ी में सफर कर रहे हैं, तो कहीं आंखों ही आंखों में मोहब्बत के इजहार हो रहे हैं। यह सब कुछ बड़े ही खूबसूरत अंदाज में फिल्माया गया है।

जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, कहानी और भी गहराती है। एक और दमदार डायलॉग आता है, ''परवाना रोशनी का इतना दीवाना होता है, शमा की खूबसूरती उसके होश कैसे उड़ाती है, उसकी दीवानियत में वो खुद को तबाह कर लेता है... खत्म कर लेता है, फना कर लेता है।''

ट्रेलर में हर सीन में इमोशन और इंटेंसिटी की भरमार है। लेकिन कहानी में सिर्फ मोहब्बत नहीं, बल्कि टकराव भी है। एक सीन में सोनम बाजवा, गुस्से में हर्षवर्धन से कहती हैं, ''तूने आज तक औरत की चूड़ी की खनक देखी है, अब तू एक औरत की सनक देखेगा।'' ट्रेलर में दोनों किरदारों के संघर्ष, गुस्से और भावनाओं की गहराई को बखूबी दिखाया गया है। 

ट्रेलर में एक खास मोड़ तब आता है जब हर्षवर्धन, सोनम को अपनी होने वाली बीवी बताते हैं। ट्रेलर के अंत में आता है वो डायलॉग जो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, ''तुम सबसे कहती फिरती हो ना कि मैं तुम्हारी जिंदगी का रावण हूं, तो इतिहास का मैं पहला रावण हूं, जो सीता को खुद घर छोड़कर आएगा।'' 

इस लाइन में न सिर्फ फिल्म की थीम छुपी है, बल्कि यह दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देती है कि क्या वाकई यह रावण सिर्फ बुरा है, या उसकी दीवानगी में कुछ अलग ही रंग है। ट्रेलर की सिनेमैटोग्राफी, बैकग्राउंड स्कोर और डायलॉग्स की अदायगी एक अलग ही स्तर पर है।

हर्षवर्धन राणे अपने किरदार में पूरी तरह ढल गए हैं और सोनम बाजवा भी उन्हें बराबरी से टक्कर देती दिखती हैं। निर्देशक मिलाप जावेरी ने एक बार फिर इमोशन और ड्रामा को जिस अंदाज में पिरोया है, वह साफ झलकता है। 'एक दीवाने की दीवानियत' इस दीपावली 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Harshvardhan Rane , Sonam Bajwa , Ek Deewane Ki Deewaniyat , Ek Deewane Ki Deewaniyat Trailer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD