Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

जॉर्ज कुरियन ने किया पंजाब के मोगा का दौरा

कहा- केंद्र सरकार किसानों के साथ खड़ी है

George Kurian, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोगा , 06 Oct 2025

Last updated on: Oct 07, 2025, 14:04 IST

केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने बाढ़ प्रभावित राज्य पंजाब के मोगा का दौरा किया है। उन्होंने बाढ़ की चपेट में आए गांवों का जायजा लिया और किसानों से मिलकर उनकी परेशानियां सुनीं। जॉर्ज कुरियन ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों और आम लोगों के साथ खड़ी है और जैसे ही रिपोर्ट मिलेगी, केंद्र सरकार की ओर से फंड जारी किया जाएगा। 

केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बाढ़ प्रभावित मोगा का दौरा करने के लिए भेजा है। दौरे के बाद यहां की रिपोर्ट मुझे देनी है। मोगा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्री जॉर्ज कुरियन ने बताया कि बाढ़ के कारण क्षेत्र में काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। 

मैंने यहां के नुकसान का आकलन किया है और लोगों की समस्याओं को नोट किया है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी विजिट के समय पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपए की मदद की घोषणा की थी। पंजाब सरकार पूरी रिपोर्ट बना कर देगी, उसके बाद केंद्र सरकार की ओर से फंड जारी होगा। 

पंजाब सरकार अपनी तरफ से फंड के इस्तेमाल की जानकारी जैसे ही शेयर करेगी, उसे फंड दे दिया जाएगा।" जॉर्ज कुरियन ने कहा कि जब तक पंजाब सरकार की ओर से नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट केंद्र को नहीं भेजी जाती, तब तक राहत राशि या मुआवजे की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकती।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने यह भी कहा कि अगर राज्य में 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' लागू होती तो स्कीम के तहत यहां के किसानों को लाभ होता। राज्य सरकार को इस योजना को लागू करना चाहिए था। इससे पहले, उन्होंने मोगा के बाढ़ प्रभावित गांवों बंडाला, संघेरा, भिंडर कलां, मालेक कंगा और बाजेके का दौरा किया। 

लोगों से मुलाकात करने के अलावा, उन्होंने राहत सामग्री बांटी। केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने 1989 में आतंकवादी हमले में अपनी जान गंवाने वाले आरएसएस स्वयंसेवकों को पंजाब के मोगा स्थित शहीदी पार्क में श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

 

Tags: George Kurian , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD