Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन

 

रश्मिका मंदाना ने बताया कैसे तीन दिनों में शूट हुआ 'थामा' का नया गाना

Rashmika Mandanna, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Ayushmann Khurrana, Thamma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Oct 2025

Last updated on: Oct 07, 2025, 09:58 IST

मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म 'थामा' का गाना 'तुम मेरे न हुए' रिलीज हो चुका है। रविवार को रश्मिका ने गाने की शूटिंग के पीछे की रोचक कहानी बताई। रश्मिका ने गाने के कुछ खूबसूरत सीन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया कि यह गाना एक अनप्लांड सोच का नतीजा है।

उन्होंने लिखा, "हम एक शानदार लोकेशन पर 10-12 दिनों से फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। आखिरी दिन हमारे प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर को अचानक एक शानदार आइडिया आया। उन्होंने कहा, 'यह लोकेशन इतनी खूबसूरत है, क्यों न यहां एक गाना शूट कर लिया जाए?' मैंने भी तुरंत हामी भरी और कहा, क्यों नहीं?"

इसके बाद पूरी टीम ने मिलकर 3-4 दिनों में इस गाने को शूट किया। रश्मिका ने बताया कि जब गाना तैयार हुआ और उन्होंने इसे देखा, तो पूरी टीम इसकी खूबसूरती से हैरान रह गई। गाने की सफलता का श्रेय उन्होंने पूरी टीम को दिया, जिसमें डांसर्स, कॉस्ट्यूम डिजाइनर, सेट डिजाइनर, लाइटिंग क्रू, डायरेक्शन और प्रोडक्शन टीम शामिल हैं।

उन्होंने लिखा, "आप सभी की मेहनत और लगन के बिना यह गाना संभव नहीं हो पाता। दिल से शुक्रिया।" रश्मिका ने गाने के किरदारों का जिक्र करते हुए प्रशंसकों से इसे प्यार देने, इसके साथ नाचने और इसे पूरे उत्साह के साथ देखने की अपील की। गाने को मधुबंती बागची और सचिन-जिगर ने मिलकर गाया है और बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। 

इस गाने में रश्मिका और आयुष्मान एक साथ जबरदस्त डांस करते दिख रहे हैं। आदित्य सरपोतदार निर्देशित फिल्म 'थामा' में परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 21 अक्टूबर को दीपावली पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म 'थामा' को दिनेश विजन और अमर कौशिक ने प्रोड्यूस किया है। इसमें पहली बार रश्मिका और आयुष्मान स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे।

 

Tags: Rashmika Mandanna , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Ayushmann Khurrana , Thamma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD