Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने संस्कृति को वैश्विक सार्वजनिक संपदा और सतत विकास के प्रेरक तत्‍व के रूप में रेखांकित किया

बार्सिलोना में आयोजित मोंडियाकल्ट 2025 में भारत ने एशिया-प्रशांत समूह की अध्यक्षता की

Gajendra Singh Shekhawat, BJP, Bharatiya Janata Party, MONDIACULT 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बार्सिलोना , 30 Sep 2025

Last updated on: Sep 30, 2025, 18:12 IST

केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 29 सितंबर 2025 को स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित सांस्कृतिक नीतियों और सतत विकास पर विश्व सम्मेलन (मोंडियाकल्ट 2025) में भाग लिया। यूनेस्को द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वैश्विक सांस्कृतिक नीति के भविष्य को आकार देने के लिए दुनिया भर के मंत्रियों और सांस्कृतिक नेतृत्‍व ने भाग लिया।

पूर्ण सत्र के दौरान, जिसमें प्रक्रिया नियमों और कार्यसूची को अपनाने के साथ-साथ प्रमुख पदाधिकारियों का चुनाव किया गया, केन्‍द्रीय संस्कृति मंत्री श्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत को एशिया-प्रशांत समूह के अध्यक्षता करने का गौरव प्राप्त हुआ। यह इस क्षेत्र के भीतर सांस्कृतिक सहयोग को आगे बढ़ाने में भारत की बढ़ते नेतृत्व को दर्शाता है।

सम्मेलन में प्रमुख गतिविधियां

उद्घाटन समारोह: मंत्री महोदय ने समारोह में भाग लिया, जिसमें जीवंत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और यूनेस्को के महानिदेशक तथा स्पेन के राष्ट्रपति के मुख्य भाषण शामिल थे।

मंत्रिस्तरीय पूर्ण सत्र: चर्चाओं का मुख्‍य विषय संस्कृति को वैश्विक सार्वजनिक संपदा और सतत विकास के साधन के रूप में रेखांकित करना रहा।

सांस्कृतिक अधिकार और संस्कृति की अर्थव्यवस्था पर विषयगत सत्र: मंत्री महोदय ने भारत की सांस्कृतिक अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए हस्‍तक्षप किया और समावेशी व न्‍यायसंगत विकास के लिए रचनात्मक अर्थव्यवस्था को सशक्‍त बनाने की आवश्‍यकता पर जोर दिया।

द्विपक्षीय बैठकें

सम्मेलन के दौरान केन्‍द्रीय संस्‍कृति मंत्री श्री गजेन्‍द्र शेखावत ने स्पेन, ईरान, नॉर्वे, कोलंबिया और ग्रीस के अपने समकक्ष मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। इन चर्चाओं का केन्‍द्र बिंदु विरासत संरक्षण, रचनात्मक उद्योग, संग्रहालय तथा प्रदर्शन कलाओं में सहयोग को बढ़ावा देना रहा।

भारत की प्रतिबद्धता

मोंडियाकल्ट 2025 में भारत की भागीदारी ने वैश्विक सांस्कृतिक संवाद के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता और संस्‍कृति को सतत व समावेशी विकास की आधारशिला के रूप में आगे बढ़ाने के संकल्‍प की पुन: पुष्टि की।

 

Tags: Gajendra Singh Shekhawat , BJP , Bharatiya Janata Party , MONDIACULT 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD