Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

डा. एस.एस. आहलूवालिया ने नयागांव में चल रहे प्रोजेक्ट्स का लिया जायज़ा

सभी प्रोजेक्ट्स को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Dr SS Ahluwalia, Dr Sunny Singh Ahluwalia, Sunny Singh Ahluwalia, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नयागांव (खरड़) , 27 Sep 2025

Last updated on: Sep 27, 2025, 16:38 IST

मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अगवाई में पंजाब जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड द्वारा विधानसभा हल्का खरड़ के नयागांव में बनाए जा रहे 18.50 एमएलडी क्षमता वाले आधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और 4600 मीटर नई सीवरेज लाइनों के प्रोजेक्ट का आज आम आदमी पार्टी, पंजाब के महासचिव एवं पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डॉ. एस.एस. आहलूवालिया ने बोर्ड के अधिकारियों—चीफ इन इंजीनियर, एक्सीएन, जेई, एसडीओ और अन्य अधिकारियों के साथ जायज़ा लिया गया।

यह प्रोजेक्ट 35 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से नयागांव और इसके आसपास के गांवों नाडा, करोरां और कांसल के हजारों निवासियों को स्वच्छ वातावरण, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ और विकास की नई रफ्तार मिलेगी। 

इस मौके पर डा. आहलूवालिया ने अधिकारियों को सभी प्रोजेक्ट्स को जल्दी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के कड़े निर्देश दिए, ताकि इन प्रोजेक्ट्स का लाभ जल्द से जल्द स्थानीय निवासियों को मिल सके। डा. आहलूवालिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करना और उन्हें आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना है। 

उन्होंने बताया कि जहाँ भी लोगों को साफ पानी, सीवरेज, सड़कें और अन्य सुविधाओं की जरूरत है, सरकार उसकी पूर्ति के लिए दिन-रात काम कर रही है।उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट न केवल स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराएगा, बल्कि क्षेत्र में प्रदूषण घटाने और भूमिगत जल संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

डा. आहलूवालिया ने आगे कहा कि मान सरकार द्वारा पंजाब के हर कोने में इंफ्रास्ट्रक्चर और जनहित प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार की कोशिश है, कि लोगों को स्वास्थ्यपूर्ण जीवन, स्वच्छ वातावरण और आधुनिक सुविधाएँ प्रदान की जाएँ।

उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में सरकार क्षेत्र के लोगों के लिए और भी प्रोजेक्ट्स की योजना तैयार कर रही है, जैसे कि पीने के पानी की नई योजनाएँ, सड़कों का सुधार और शिक्षा–स्वास्थ्य क्षेत्र में और विकास। इस मौके पर क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया और कहा कि इस तरह के प्रोजेक्ट क्षेत्र की लंबी समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान करेंगे। 

उन्होंने भरोसा जताया कि श्री मान की अगुवाई में खरड़ हल्का और संपूर्ण पंजाब विकास की नई ऊँचाइयों को छूएगा।

 

Tags: Dr SS Ahluwalia , Dr Sunny Singh Ahluwalia , Sunny Singh Ahluwalia , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD