Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

ई-कैच पोर्टल के प्रभावी उपयोग को लेकर बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

Mukesh Repswal, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 26 Sep 2025

Last updated on: Sep 27, 2025, 12:38 IST

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिले से संबंधित विभिन्न योजनाओं, सेवाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु ई-कैच पोर्टल के प्रभावी प्रयोग को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े उपमंडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों को समयबद्ध तरीके से पोर्टल पर अपडेट किया जाए, ताकि कार्य प्रणाली में पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित हो सके तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपदा के दौरान हुई क्षति का शीघ्र आकलन कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग एक हज़ार मकान आंशिक एवं पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनके लिए सरकार द्वारा आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। 

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को यह धनराशि शीघ्र व्यय करने के निर्देश दिए, ताकि प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत मिल सके। मुकेश रेपसवाल ने यह भी कहा कि श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले गैर-सरकारी संगठनों और अन्य व्यक्तियों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। 

उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि अपने-अपने उपमंडलों में ऐसे संगठनों की पहचान कर उनकी विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करें। बैठक में जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह, एसडीएम प्रियांशु खाती, सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल, जिला विकास अधिकारी तविंदर कुमार सहित एसडीएम भटियात, डलहौजी, तीसा, भरमौर एवं पांगी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD