Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें योगी आदित्यनाथ की घोषणा, नीट अभ्यर्थियों को बस किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट हिमंता बिस्वा सरमा ने किया पीएनजी आपूर्ति परियोजनाओं का उद्घाटन जी-7 सम‍िट में नरेंद्र मोदी-कीर स्टार्मर की मुलाकात जी-7 सम्मेलन में नरेंद्र मोदी बोले, साझेदारी सम्मान पर आधारित होनी चाहिए, निर्भरता पर नहीं जी-7 समिट : फैमिली फोटो से पहले पीएम मोदी ने नेताओं से साझा किए विचार, राष्ट्रपति मैक्रों को कहा धन्‍यवाद पीयूष गोयल ने फ्रांस में किया यूपीआई लॉन्च अपनी सेवाएं केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रखें, डीके शिवकुमार ने नए मेडिकल स्नातकों से की अपील एवियन में नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात 'बाइपोलर' के साथ नवान संधू का नया संगीत सफर राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने गुरुद्वारा ज्योति सरूप, फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर अरदास की डॉ. जितेंद्र सिंह ने श्रीनगर में 59वीं पूर्व-सेवानिवृत्ति परामर्श कार्यशाला और 13वें बैंकर्स जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया अमित शाह ने आज नई दिल्ली में स्लम्स के पुनर्वास के मुद्दे पर एक समीक्षा बैठक की कविन्द्र गुप्ता ने फतेहपुर में श्री सर्व धर्म पीठ के तपोस्थान मुख्य दरबार साहिब का लोकार्पण किया महिला मोर्चा ने नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवनशैली संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, कम ईंधन व जीरो ऑयल रेसिपी कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप का जीवन आज़ादी के त्याग और लगातार संघर्ष का एक अनोखा उदाहरण है : ओम बिरला किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझा : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 से गुलाब चंद कटारिया ने प्रमुख शहर चौराहों का निरीक्षण किया नरेन्द्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मार्क कार्नी से मुलाकात की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर ने गुलाब चंद कटारिया से की शिष्टाचार भेंट नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन में "नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने" पर आयोजित सत्र को संबोधित किया राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकास को लेकर रिजनल प्लान 2041 होगा तैयार

 

डांडिया नाइट में रेणुका पंवार ने मचाया धमाल, लोगों को पसंद आया उनका अंदाज

Haryanvi, Music
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Sep 2025

Last updated on: Sep 26, 2025, 13:46 IST

हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार इन दिनों नवरात्रि के उत्सव में पूरी तरह डूबी हुई हैं। हाल ही में वह एक डांडिया नाइट इवेंट में गईं, जिसका वीडियो उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। रेणुका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह एक शो के मंच पर जाती नजर आ रही हैं। 

मंच पर वह कभी अपनी मधुर आवाज में गाना गाती दिखती हैं, तो कभी धुनों पर थिरकती हुई नजर आती हैं। स्टेज के नीचे दर्शकों की भीड़ डांडिया और गरबा खेलते हुए उत्साह के साथ इस रंगारंग आयोजन का आनंद ले रही है। रेणुका की ऊर्जा और उनके प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

इस मौके पर रेणुका ने सफेद और लाल रंग के मिश्रण वाला खूबसूरत लहंगा पहना था। उनके इस परिधान पर लाल रंग की डिजाइन बनी हुई है, जो उनकी सुंदरता को और बढ़ा रही है। इसके साथ ही उन्होंने एक मैचिंग जैकेट भी पहनी है, जिस पर रंग-बिरंगे पैटर्न की कढ़ाई है, जो उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहा है। 

रेणुका ने अपने लुक को भारी आभूषणों के साथ और निखारा। उन्होंने गले में नेकलेस, हाथों में सिल्वर कंगन, उंगलियों में अंगूठियां और कानों में बड़े-बड़े झुमके पहने हैं, जो उनके पारंपरिक परिधान को और भी खास बना रहे हैं। वहीं, रेणुका ने हल्का मेकअप किया और बालों को अच्छे से स्टाइल किया है।

रेणुका ने अपने पोस्ट को बस एक शब्द का कैप्शन "दिल्ली" दिया। इस संक्षिप्त कैप्शन से उनके प्रशंसक अनुमान लगा रहे हैं कि यह शानदार आयोजन दिल्ली में हुआ होगा। उनके प्रशंसक उनके इस अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट को खूब पसंद किया जा रहा है।

रेणुका पंवार के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हरियाणवी संगीत इंडस्ट्री में एक गायिका और डांसर के रूप में जानी जाती हैं, खासकर उन्होंने सुपर-हिट गाने '52 गज का दामन' के बाद ज्यादा लोकप्रियता हासिल की। वह पारंपरिक हरियाणवी धुनों को मॉडर्न म्यूजिक के साथ जोड़ती हैं और बॉलीवुड के कुछ प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं।

 

Tags: Haryanvi , Music

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD