Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

समृद्ध धरोहरों को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करेगी नायब सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

विरासत की हिफाजत अभियान के तहत राज्य संरक्षित धरोहरों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

Dr Arvind Kumar Sharma, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Narnaul
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नारनौल , 18 Sep 2025

Last updated on: Sep 20, 2025, 11:09 IST

हरियाणा के सहकारिता, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अपनी धरोहर सहेजने के संकल्प को हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गम्भीरता से सिद्धि तक पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के केंद्र व राज्य संरक्षित ऐतिहासिक स्थलों के जीर्णाद्धार एवं सौंदर्यीकरण के बाद उन्हें पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करेगी, ताकि देशी- विदेशी पर्यटक प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से खुद को जोड़ सकें।

 डॉ. अरविंद शर्मा  आज  नारनौल में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत नारनौल-महेन्द्रगढ़, कैथल, जींद, भिवानी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व नूंह के 20 राज्य संरक्षित धरोहरों के 95 करोड़ रुपए से होने वाले जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण की परियोजना का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नारनौल क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और आमजन की भावना है कि बावड़ियों, मकबरों और महलों वाले नारनौल को ‘विरासत नगरी’ घोषित किया जाए; इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से शीघ्र मुलाकात की जाएगी।

जनप्रतिनिधियों व आमजन से संवाद करते हुए पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प अपनी विरासत, धरोहरों को संजोने व उन्हें जन-जन की पहुंच में लाने का है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर अपनी जगह बनाने के लिए निरन्तर बड़े कदम उठा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी राशि के साथ राज्य संरक्षित स्थलों के संरक्षण, संवर्धन पर जोर दिया जा रहा है। यह कदम हमारे अतीत का सम्मान, वर्तमान की जिम्मेदारी और भविष्य की पीढ़ियों के लिए अवसर के तौर पर माना जाएगा। केंद्र-प्रदेश सरकार के दूरदर्शी नेतृत्व व सांस्कृतिक विरासत के प्रति गहरी संवेदनशीलता के कारण ही यह ऐतिहासिक पहल सम्भव हो पाई है। 

पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा की धरती इतिहास की गवाह रही है। यहां की बावड़ियां, किले, महल, प्राचीन मंदिर व हवेलियां केवल पत्थरों की इमारतें नहीं हैं, बल्कि हमारी संस्कृति, पहचान व गौरव का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से हरियाणा एक सांस्कृतिक और पर्यटक मैत्री राज्य के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य स्मारकों की वास्तु विरासत को समझना, आगंतुकों को बेहतर अनुभव दिलाना व पर्यटन स्थलों की पहुंच व सुविधाओं को बेहतर बनाना है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शुक्रवार से प्रदेश के 75 ऐतिहासिक धरोहरों पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, 33 स्मारकों व 42 टूरिस्ट काम्प्लेक्सों में स्वच्छता अभियान की मुहिम को शुरू किया जा रहा है। आगामी दिनों में धरोहर स्थलों पर कार्यशालाओं व विरासत भ्रमण के माध्यम से आमजन, विशेषकर युवा वर्ग को आमंत्रित किया जाएगा, ताकि विरासत की हिफाजत मुहिम में वो अपनी जिम्मेदारी को अहसास कर सकें।

उन्होंने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ के नारनौल में ऐतिहासिक विरासत को संजोने पर लगभग 47 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इनमें राज्य सुरक्षित स्मारक मिर्जा अली जान की बावड़ी, फोर्ट इस्लामपुर, छत्ता राय बालमुकुंद दास, चोर गुंबद, शोभा सरोवर, त्रिपोलिया गेटवे, पीर तुर्कमान, बावड़ी पॉलिटेक्निक व राज्य सुरक्षित स्मारक मुकुंदपुरा बावड़ी शामिल है। 

इसके अलावा कैथल के भाई की बावली के जीर्णाद्धार पर 4 करोड़ 46 लाख 46 हजार, जींद के किला जफरगढ़ के जीर्णाद्धार पर 5 करोड़ 52 लाख 72 हजार व सफीदों किला पर 6 करोड़ 78 लाख 35 हजार, भिवानी के तोशाम किला के पर 5 करोड़ 43 लाख 6 हजार, गुरुग्राम के सोहना में लाल गुंबद पर 6 करोड़ 77 लाख 66 हजार, बादशाहपुर बावली में 4 करोड़ 25 लाख 58 हजार, फरीदाबाद के रानी की छतरी के जीर्णाद्धार पर 1 करोड़ 32 लाख 53 हजार, नूंह के डेहरा मंदिर के जीर्णाद्धार पर 5 करोड़ 32 लाख 30 हजार व तावड़ू के गुंबद परिसर के जीर्णाद्धार पर 1 करोड़ 50 लाख, फरुखनगर के शीशमहल के जीर्णाद्धार पर 4 करोड़ 54 लाख 30 हजार, पलवल के मानपुर स्थित ऐतिहासिक केसुरिया खेड़ा के जीर्णाद्धार पर 2 करोड़ 16 लाख 81 हजार रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह, विरासत व पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव कला रामचंद्रन, उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की उपनिदेशक डॉ. बनानी भट्टाचार्य सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

 

 

Tags: Dr Arvind Kumar Sharma , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Narnaul

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD