Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

नारी स्वस्थ होगी तो राष्ट्र भी सशक्त होगा - डॉ अरविंद कुमार शर्मा

Dr Arvind Kumar Sharma, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नारनौल , 18 Sep 2025

Last updated on: Sep 20, 2025, 10:52 IST

हरियाणा के सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि देश की नारी स्वस्थ होगी तो राष्ट्र भी सशक्त होगा। इसी सोच को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर सभी जिलों में मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। पर्यटन मंत्री आज नारनौल के नागरिक अस्पताल  में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे।

इससे पहले उन्होंने अस्पताल प्रांगण में पौधारोपण किया। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। वहीं अस्पताल प्रांगण में लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इसके अलावा मेगा कैंप का निरीक्षण करते हुए मरीजों से हाल-चाल पूछा।उनके साथ पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव तथा उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार भी मौजूद थे।

श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार अपने संकल्प पत्र को लगातार लागू करने का कार्य कर रही है। सरकार ने बहुत ही महत्वपूर्ण योजना पंडित दीनदयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत कर दी है। इसका पोर्टल खोल दिया गया है।इस कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री ने 54 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरित किए। 

वहीं उज्जवला दृष्टि योजना के तहत 42 लाभार्थियों को चश्मे वितरित किए। इससे पहले 17 सितंबर को 118 लाभार्थियों को भी चश्मे वितरित किए गए थे। इसके अलावा नेत्रदान करने वाले सुरेश कुमार को सम्मानित किया। आज दिन भर लगे इस मेगा कैंप में लगभग 2070 नागरिकों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।

 

 

Tags: Dr Arvind Kumar Sharma , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD