Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

पंजाब सरकार अगली फ़सल पक कर मंडी में आने तक बाढ़ प्रभावित किसानों के साथ खड़ी है – डॉ. बलबीर सिंह

गाँव झंगड़ भैणी में डीएमसी के सहयोग से लगे मेडिकल कैंप में पहुँचे पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री

Dr Balbir Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Amandeep Singh Goldy Musafir, Narinder Pal Singh Sawna, Fazilka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फ़ाज़िल्का , 19 Sep 2025

Last updated on: Sep 19, 2025, 17:30 IST

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज अंतरराष्ट्रीय सीमा के नज़दीक बसे गाँव झंगड़ भैणी में डीएमसी लुधियाना के सहयोग से लगाए गए विशेष मेडिकल कैंप में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अगली फ़सल की बुवाई से लेकर फ़सल पककर मंडी में आने तक बाढ़ प्रभावित किसानों के साथ खड़ी रहेगी और उन्हें हर मदद उपलब्ध करवाएगी।

उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से बीमारियों की रोकथाम के लिए निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं तथा विशेषज्ञ डॉक्टरों को भी प्रभावित गाँवों में भेजा जा रहा है। आज के कैंप में डीएमसी की विशेषज्ञ टीम पहुँची है। प्रभावित क्षेत्रों में मच्छरों के फैलाव को रोकने के लिए लगातार फॉगिंग की जा रही है और पीने का साफ पानी पहुँचाने के निर्देश दिए गए हैं। ज़िले में नई फॉगिंग मशीनें भी उपलब्ध कराई गई हैं। दवाइयाँ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से अपील की कि किसी भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए विभाग की हेल्पलाइन 104 पर कॉल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कठिन समय जीवन में आते रहते हैं, लेकिन मानसिक रूप से कमजोर होकर कोई गलत कदम नहीं उठाना चाहिए। किसी भी परेशानी की स्थिति में सरकार को अवगत कराएं, हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने गाँव में आम आदमी क्लिनिक खोलने की घोषणा भी की।

फ़ाज़िल्का के विधायक श्री नरिंदर पाल सिंह सवना ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने बीते दिनों में बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कच्चे पट्टेदार किसानों को भी मुआवज़ा मिलेगा और गिरदावरी का काम तेज़ी से किया जा रहा है। उन्होंने कैंप में पहुँची डीएमसी की टीम का धन्यवाद भी किया। 

इस विशेष मेडिकल कैंप का लाभ आसपास के आधा दर्जन गाँवों के निवासियों ने उठाया। इस मौके पर बल्लुआणा के विधायक श्री अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफ़िर के साथ विशेष तौर पर पहुँचे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब देश का वह राज्य है जो हर आपदा में देश के साथ खड़ा होता है और आज पूरा देश पंजाब के साथ खड़ा है। उन्होंने पंजाबियों की इस भावना को सलाम किया और प्रार्थना की कि पंजाब जल्द ही अपने सामान्य जीवन में लौट आएगा।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार, सहायक सिविल सर्जन डॉ. रोहित गोयल, एसएमओ डॉ. अर्पित गुप्ता, डॉ. निशांत सेतिया सहित स्वास्थ्य विभाग और डीएमसी लुधियाना के डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। डॉ. विपन कुमार, डॉ. जसनीत कौर, डॉ. स्टिफ़न, डॉ.  सागर, डॉ. रुपेश कुमार, डॉ. अभिनव, डॉ. आशीमा, डॉ. गुरमीत, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. प्रदुमन सिंह और डॉ. मनीष कुमार ने सेवाएँ दीं।

 

Tags: Dr Balbir Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Amandeep Singh Goldy Musafir , Narinder Pal Singh Sawna , Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD