Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

बरिंदर कुमार गोयल ने मंडला छन्ना में धुस्सी बाँध को मज़बूत बनाने के कार्य की समीक्षा की

कहा, पंजाब सरकार, सेना, एसडीआरएफ और संगत दिन-रात कर रही है काम

Barinder Kumar Goel, Barinder Kumar Goyal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Sant Balbir Singh Seechewal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 18 Sep 2025

Last updated on: Sep 19, 2025, 12:23 IST

पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल मंडला छन्ना में बुस्सी बांध को और मज़बूत बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे। यह कार्य जल निकासी विभाग के अधिकारियों द्वारा सैकड़ों स्वयंसेवकों और सेना के बहुमूल्य सहयोग से किया जा रहा है।

इस अवसर पर उनके साथ राज्यसभा सदस्य बलबीर सिंह सीचेवाल और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार बांध को और मज़बूत बनाकर बाढ़ जैसी स्थिति को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने कहा कि राज्यसभा सदस्य बलबीर सिंह सीचेवाल के नेतृत्व में जालंधर प्रशासन, जल निकासी विभाग और सेना की समर्पित टीमें सतलुज नदी के इस तटबंध को मज़बूत बनाने के लिए दिन-रात काम कर रही है। श्री गोयल ने ज़ोर देकर कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं है और पंजाब सरकार ने ज़रूरी सामान और मानव संसाधन मुहैया करवाने के लिए पहले ही ज़रूरी कदम उठा लिए है। 

उन्होंने इस क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए प्रशासन, सेना, एसडीआरएफ और संगत द्वारा की जा रही एकजुट और निस्वार्थ सेवा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पानी कम होने के बाद भी तटबंध को मज़बूत करने का काम जारी रहेगा। गौरतलब है कि पानी के तेज़ बहाव के कारण बांध के किनारों का कटाव शुरू हो गया था। 

कैबिनेट मंत्री ने भरोसा दिलाया कि धुस्सी बांध के किनारों को मज़बूत करने और सतलुज नदी के आस-पास रहने वाले लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार बाढ़ से हुए नुकसान का समय पर मुआवज़ा देगी क्योंकि अधिकारियों को बाढ़ और भारी बारिश से हुए नुकसान का तुरंत सर्वेक्षण करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं।

 

Tags: Barinder Kumar Goel , Barinder Kumar Goyal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Sant Balbir Singh Seechewal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD