Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

लद्दाख में फिल्म की शूटिंग कर मुंबई लौटे सलमान खान, क्लीन शेव लुक में आए नजर

Salman Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Sep 2025

Last updated on: Sep 19, 2025, 11:06 IST

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान कुछ दिनों पहले आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग के लिए लद्दाख गए थे। जब वहां से वह गुरुवार को मुंबई लौटे तो उनका लुक बदला दिखा। उनके इस लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। गुरुवार को सलमान खान को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 से बाहर आते देखा गया। 

इस दौरान उन्हें क्लीन शेव लुक में देखा गया, और उनके इस लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। दरअसल, जब सलमान खान मुंबई में थे तो उन्हें मूछों के साथ फिल्म वाले लुक में देखा गया था। मगर अब उनको क्लीन शेव में देख फैंस सोशल मीडिया पर हैरान दिखाई दिए। 

इस दौरान उन्होंने डेनिम और काली टी-शर्ट पहनी थी। अभिनेता ने अपने लुक को काली जैकेट और टोपी के साथ पूरा किया। 'दबंग' फ्रैंचाइजी के बाद फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' वो सलमान खान एक बार फिर से मूंछों वाले लुक में दिखाई देंगे। जब फिल्म से सलमान खान ने अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था, तब उनका ये लुक सोशल मीडिया पर छा गया था।

तब सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के सेट से एक बीटीएस तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में अभिनेता क्लैपरबोर्ड से झांकते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह फिल्म के एक सीन के लिए पहला टेक देते हुए दिख रहे थे। फिल्म में सलमान खान सेना के जवान के किरदार में हैं। 

इस रोल को निभाने के लिए उन्होंने कड़ी ट्रेनिंग ली है। फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की कहानी साल 2020 में भारत-चीन सरहद पर हुई झड़प पर आधारित है। इस झड़प में भारत के 20 सिपाही शहीद हो गए थे। वहीं चीन का भी नुकसान हुआ था। सलमान खान ने लद्दाख से शूटिंग से फ्री होने के बाद 15 साल के सिंगर निक जोनस कोनर की खूब तारीफ की थी। 

उनकी एक तस्वीर उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए कहा था कि वे दर्द को बड़ी खूबसूरती से गानों के रूप में बयां करते हैं। अब जब वो मुंबई वापस लौट आए हैं तो वो 'बिग बॉस 19' को भी होस्ट करते दिखाई देंगे।

 

Tags: Salman Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD