Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

किरेन रिजिजू ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 में भाग लिया

Kiren Rijiju, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Parliamentary Affairs and Minority Affairs, Swacchata Hi Sewa Campaign 2025, Gurudwara Bangla Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Sep 2025

Last updated on: Sep 18, 2025, 15:19 IST

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री श्री किरेन रिजिजू की गरिमामयी उपस्थिति में गुरुद्वारा बंगला साहिब में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का आयोजन किया। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने गुरुद्वारा बंगला साहिब पार्क में स्वच्छता शपथ दिलाने और स्वच्छता अभियान में भागीदारी के बाद अपने संबोधन में स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया। 

श्री रिजिजू ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा 17.09.25 से शुरू होकर 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा; जो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री का सबका साथ, सबका विकास का विजन अल्पसंख्यकों के कल्याण और बुनियादी ढांचे के विकास के माध्यम से ही साकार हो सकता है, जिसके लिए अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन (पीएम विकास) योजना, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) आदि जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निरंतर प्रयास कर रहा है।

केंद्रीय मंत्री श्री रिजिजू ने प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने के लिए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (डीएसजीएमसी) के प्रयासों की सराहना की और कहा कि समिति युवाओं के कौशल विकास के लिए सराहनीय प्रयास कर रही है। श्री रिजिजू ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सचिव डॉ. चंद्रशेखर कुमार और संयुक्त सचिव श्री राम सिंह तथा संयुक्त सचिव श्री शेरशा सी शेख मोहिद्दीन के साथ सफाई मित्रों को सफाई किट भी वितरित कीं।

श्री किरेन रिजिजू ने मध्य प्रदेश के धार में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन किए गए स्वस्थ परिवार अभियान के लिए आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भी भाग लिया, जिसमें मंत्रालय के सभी अधिकारियों ने भी भाग लिया और प्रधानमंत्री के संदेश को सुना।

 

Tags: Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Parliamentary Affairs and Minority Affairs , Swacchata Hi Sewa Campaign 2025 , Gurudwara Bangla Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD