Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

'जागृति यात्रा' गुरु साहिब के सर्वोच्च बलिदान और उनकी शाश्वत शिक्षाओं का संदेश फैलाएगी : हरदीप सिंह पूरी

Hardeep Singh Puri, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Petroleum and Natural Gas, Ministry of Petroleum and Natural Gas
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 17 Sep 2025

Last updated on: Sep 18, 2025, 11:39 IST

श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज की 350वीं शहीदी शताब्दी के उपलक्ष्य में बुधवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पटना साहिब स्थित गुरुद्वारा गुरु का बाग से पवित्र 'जागृति यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि 'जागृति यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर मुझे अत्यंत सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस महत्वपूर्ण दिन पर सिख संगत की विशाल उपस्थिति में रवाना की गई यह जागृति यात्रा, देश के विभिन्न राज्यों से होते हुए श्री आनंदपुर साहिब की ओर प्रस्थान करेगी और गुरु साहिब के सर्वोच्च बलिदान और उनकी शाश्वत शिक्षाओं का पवित्र संदेश प्रसारित करेगी।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मौजूद रहे। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत की अस्मिता को संरक्षित किया। 

उनकी स्मृति में 'जागृति यात्रा' निकाली जा रही है, जो पूरे समाज के लिए एक प्रेरणादायी संदेश है। हमारे पूर्वजों ने समाज और देश को बचाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि सिख संगत के महान गुरु तेग बहादुर जी ने समाज और देश की अस्मिता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। 

उनकी शहादत ने इस देश को एकजुट रखा। उनके शहादत दिवस पर 'जागृति यात्रा' निकाली जा रही है, जो अमृतसर तक पहुंचेगी। यह यात्रा समाज में जागरूकता फैलाएगी और देश की अस्मिता की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को हर बलिदान के लिए तैयार रहने का संदेश देगी।

दिलीप जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज मुझे सिख धर्म के नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज, भाई मति दास जी, भाई सति दास जी और भाई दयाला जी की पुण्य स्मृति में आयोजित 350वीं शहीदी शताब्दी जागृति यात्रा में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। 

यह पावन यात्रा गुरुद्वारा गुरु का बाग, पटना साहिब से आरंभ हुई। यात्रा का आयोजन प्रबंधक कमेटी, तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब, बिहार सरकार, पर्यटन विभाग और समूह साध संगत के सहयोग से किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य सिख इतिहास, धर्म सनातन की रक्षा और गुरु महाराज के अदम्य बलिदान को याद करना है। कार्यक्रम में उपस्थित होकर उनके साहस और त्याग को याद करना अत्यंत गौरव की बात थी।

 

Tags: Hardeep Singh Puri , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Petroleum and Natural Gas , Ministry of Petroleum and Natural Gas

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD