Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

हर्षवर्धन राणे की 'एक दीवाने की दीवानियत' का नया गाना 'बोल कफ्फारा क्या होगा' का टीजर रिलीज

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Sonam Bajwa, Bol Kaffara Kya Hoga, Ek Deewane Ki Deewaniyat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Sep 2025

Last updated on: Sep 15, 2025, 15:40 IST

अभिनेता हर्षवर्धन राणे की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' का नया गाना 'बोल कफ्फारा क्या होगा' जल्द रिलीज होने वाला है, मेकर्स ने शनिवार को इसका टीजर जारी किया है। अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने का टीजर जारी किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "टूट के बिखर गया है, ये दिल अपना बेचारा अब 'बोल कफ्फारा क्या होगा'। 

गाना 15 सितंबर को यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। एक दीवाने की दीवानियत इस दिवाली सिनेमाघरों में 21 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।" टीजर में गाने की झलक दिखाई गई है, जिसमें हर्षवर्धन का किरदार एक गहरी भावनात्मक यात्रा से गुजरता नजर आ रहा है।

वहीं, अभिनेत्री गाने में डांस करती नजर आ रही हैं। टीजर को देखकर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और गाने के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह गाना और फिल्म दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगी। नेहा कक्कड़ और फरहान साबरी ने गाने को अपनी आवाज दी है। 

वहीं, म्यूजिक डीजे चेतस और लिजो जॉर्ज ने दिया है और इसके लिरिक्स समीर अंजान ने लिखे हैं। रोमांटिक ड्रामा मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' का टीजर जारी हो चुका है। टीजर में प्यार, नफरत और दिल टूटे आशिक की संवेदनाओं को दिखाया गया है। 

इसकी शुरुआत होती है एक शायरी से, “तेरे लिए मेरा प्यार तेरा भी मोहताज नहीं, ये मरते दम तक रहेगा, सिर्फ आज नहीं।” इसके सह-निर्माता राघव शर्मा हैं। वहीं, इसे अंशुल गर्ग के बैनर देसी म्यूजिक फैक्टरी के तहत निर्माण किया जाएगा। वहीं, इसकी कहानी मुश्ताक शेख और मिलाप जावेरी ने मिलकर लिखी है।

फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में पहली बार दोनों ऑन-स्क्रीन साथ में नजर आएंगे। पहले इस फिल्म को 2 अक्टूबर को रिलीज किया जाना था, मगर बाद में इसे आगे बढ़ा दिया गया। अब ये 21 अक्टूबर को रिलीज होगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Sonam Bajwa , Bol Kaffara Kya Hoga , Ek Deewane Ki Deewaniyat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD