Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

सलमान खान ने लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता से की मुलाकात

Salman Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Lieutenant Governor of Ladakh, Kavinder Gupta
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लेह , 13 Sep 2025

Last updated on: Sep 15, 2025, 15:35 IST

अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में लद्दाख के नए उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लद्दाख के उपराज्यपाल कार्यालय ने पोस्ट की। लद्दाख के उपराज्यपाल कार्यालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने राज निवास, लेह में माननीय उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता से मुलाकात की।"

तस्वीरों में सलमान खान और कविंदर गुप्ता एक साथ बैठकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। कुछ तस्वीरों में दिख रहा है कि उपराज्यपाल ने सलमान खान को पारंपरिक पीले रंग का साफा पहनाया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। लद्दाख की प्राकृतिक सुंदरता और शांति हमेशा से बॉलीवुड कलाकारों को आकर्षित करती रही है, और सलमान भी इसका आनंद लेते नजर आए।

यह मुलाकात इसलिए भी खास है क्योंकि कविंदर गुप्ता हाल ही में लद्दाख के उपराज्यपाल नियुक्त हुए हैं। जुलाई 2025 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का उपराज्यपाल (लेफ्टिनेंट गवर्नर) नियुक्त किया। यह नियुक्ति ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बी.डी. मिश्रा के इस्तीफे के बाद हुई।

18 जुलाई 2025 को लेह में जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण पल्ली ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान उन्होंने लद्दाख की पारंपरिक वेशभूषा पहनी। तस्वीरों को देखकर फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि सलमान की अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग लद्दाख में हो रही है। 

दरअसल, अभी हाल ही में फिल्म की पहली झलक सोशल मीडिया पर साझा की गई थी, जिसमें सलमान आर्मी की वर्दी में नजर आ रहे थे। उनके कंधे पर लाल और पीले रंग की रैंक पट्टी लगी हुई थी। तस्वीर में क्लैपबोर्ड भी नजर आ रहा था, जिस पर फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' लिखा था। 

इसके अलावा, क्लैपबोर्ड पर फिल्म के सीन नंबर, टेक नंबर, और शॉट की जानकारी भी दी गई थी। फिल्म की कहानी साल 2020 में गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुए असल संघर्ष पर आधारित है।

 

Tags: Salman Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Lieutenant Governor of Ladakh , Kavinder Gupta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD