Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पलवल जिले में यमुना के जल प्रभावित गांवों का दौरा किया

ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को जल्द निवारण करवाने के दिए निर्देश दिए

Krishan Pal Gurjar, BJP,Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पलवल , 10 Sep 2025

Last updated on: Sep 13, 2025, 11:13 IST

केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने बुधवार को पलवल जिला में यमुना के जल प्रभावित गांवों इंद्रानगर, मोहबलीपुर, अच्छेजा, काशीपुर और टिकरी गुर्जर का दौरा किया। इस दौरान वे इंद्रानगर में विशेष रूप से पहुंचे, जहां के ग्रामीणों की यमुना नदी में जलस्तर में वृद्धि के चलते अन्यत्र स्थान पर अस्थाई तौर पर ठहरने की व्यवस्था की गई थी।

केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री ने कहा कि भारी बारिश के कारण  देश - प्रदेश में काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बरसात से प्रभावित सभी परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और प्रशासन पूरी तरह से सजग है। मुख्यमंत्री पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान करते हुए कहा कि सरकार की तरफ से ई क्षतिपूत पोर्टल 15 सितंबर तक खोला गया है।

श्री गुर्जर ने अपने दौरे के दौरान गांव मुस्तफाबाद के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए सेफ हाउस में जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को उपलब्ध करवाई जा रही व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें सेफ हाउस में भोजन, पेयजल और स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। उनके पशुओं के लिए भी प्रशासन ने ठहरने और चारे की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही उन्हें जरूरी सहयोग जिला प्रशासन की तरफ से दिया जा रहा है।

 

Tags: Krishan Pal Gurjar , BJP , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD