Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

लोक निर्माण विभाग की बैठक: मंत्री रणबीर गंगवा ने दिए कड़े निर्देश

बारिश से प्रभावित सड़कों की मरम्मत, गड्ढे भरने और पुलों की सुरक्षा पर जोर

Ranbir Gangwa, Ranbir Singh Gangwa, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Sep 2025

Last updated on: Sep 06, 2025, 15:53 IST

हरियाणा में हाल ही लगातार हुई बारिश से प्रभावित हुई सड़कों की मरम्मत और क्षतिग्रस्त सड़कों पर किसी प्रकार से हादसा ना हो, इसे लेकर लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने विभाग के अधिकारियों को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए हैं। श्री गंगवा ने कहा कि सड़क पर गहरे गड्ढे होने से हादसों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए उन्हें तुरंत भरवाने का काम किया जाए।

जिन स्थानों पर तुरंत मरम्मत संभव न हो, वहां पहले चेतावनी के साइन बोर्ड लगाए जाएं ताकि किसी भी जान-माल की हानि से बचा जा सके।चंडीगढ़ स्थित सचिवालय के कार्यालय में मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने लोक निर्माण विभाग की आपातकालीन बैठक लेते हुए प्रदेश से गुजरने वाली तमाम सड़कों पर मौजूदा परिस्थितियों बारे रिपोर्ट ली।

बैठक में यह भी चर्चा हुई कि किन जिलों में पुल और सड़कों पर बारिश का असर अधिक पड़ा है। जिलावार रिपोर्ट मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने पुलों और कल्वर्ट्स की स्थिति की नियमित जांच कराने पर भी जोर दिया। हालांकि फिलहाल प्रदेशभर में स्थिति नियंत्रण में बताई गई है, लेकिन भारी बारिश और पानी निकलने के बाद हालात बदल सकते हैं। इसको देखते हुए विभाग को अलर्ट रहने और हर स्तर पर मॉनिटरिंग बढ़ाने के निर्देश भी कैबिनेट मंत्री श्री गंगवा ने दिए हैं।

*अधिकारी रहें अलर्ट, पुलों की सूचना भेजें*

लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने निर्देश दिए गए कि ट्रैफिक व्यवस्था किसी भी प्रकार से प्रभावित ना हो। जहां सड़क पर पानी खड़ा होता है वहां स्थायी समाधान के लिए कल्वर्ट बनाए जाएं, ताकि हर साल की समस्या से एक बार में छुटकारा मिल सके। इसके साथ ही सभी पुलों और कल्वर्ट्स का निरीक्षण किया जाए। किसी भी पुल पर खतरे की स्थिति बनने पर तुरंत रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाए। बारिश में पुल इत्यादि प्रभावित होने को लेकर श्री गंगवा ने कहा कि इस प्रकार के मामलों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारी अलर्ट पर रहें।

*फील्ड स्टाफ की छुट्टियां रद्द, ड्यूटी पर रहें*

फील्ड अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सभी कर्मचारी और जेई/एसडीओ फील्ड में तैनात रहेंगे और स्टेशन नहीं छोड़ेंगे। बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि सभी बेलदारों को ड्यूटी पर लगा दिया गया है। मंत्री ने कहा कि हर अधिकारी और कर्मचारी फील्ड में मौजूद रहे और मुख्यालय को समय-समय पर रिपोर्ट भेजें। श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि अधिकारी हमेशा मोबाइल फोन ऑन रखें और जनसमस्या की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लें।

*बारिश के बाद की तैयारी अभी से करें*

यदि बाढ़ अथवा ज्यादा पानी के बहाव के कारण कहीं सड़क कट जाती है तो उसकी फौरी तौर पर मरम्मत करने के विकल्प तलाशे जाएं, और अगर गड्ढे हैं जो संबंधित एरिया के एसडीओ और जेई जेसीबी की सहायता से उसे ठीक करवायें, ताकि आमजन को किसी प्रकार से दिक्कत ना हो। मंत्री श्री गंगवा ने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि बारिश थमने के बाद ट्रैफिक दबाव से सड़कों की हालत और बिगड़ सकती है। 

ऐसे में विभाग को अभी से मैपिंग कर लेनी चाहिए कि किन मार्गों और पुलों पर रिपेयरिंग की सबसे अधिक जरूरत पड़ेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “बारिश के बाद जनता को असुविधा न हो, इसके लिए मरम्मत कार्य में तेजी लाना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।”

*गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं*

मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को साफ कहा कि क्वालिटी से कोई समझौता नहीं होगा। जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी काम समयबद्ध तरीके से और जिम्मेदारी से पूरे किए जाएं। हरपथ एप और अन्य माध्यमों से आने वाली शिकायतों का निपटान तुरंत किया जाए। जनता की समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं होगी।

बैठक में विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल, प्रमुख अभियंता श्री अनिल दहिया, श्री राजीव यादव सहित आला अधिकारियों के अलावा वर्चुअल तरीके से विभाग में कार्यरत प्रदेश भर के अधीक्षण अभियंता, कार्यकारी अभियंता, एसडीओ व जेई जुड़े थे।

 

Tags: Ranbir Gangwa , Ranbir Singh Gangwa , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD