Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा

 

जान्हवी कपूर ने 'परम सुंदरी' के सेट से शेयर की अनदेखी तस्वीरें

Sidharth Malhotra, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Janhvi Kapoor, Janhvi Kapoor
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 31 Aug 2025

Last updated on: Sep 01, 2025, 16:18 IST

अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में वह साउथ की लड़की का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग को याद करते हुए उन्होंने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। इन्हें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "परम सुंदरी थिएटर में रिलीज हो चुकी है, तो पेश हैं सुंदरी को पसंद आने वाली कुछ चीजें।" 

इसमें फिल्म की शूटिंग की यादें भी शामिल हैं। उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की हैं। एक में वो एक हाथी के साथ पोज देती दिख रही हैं। इसमें एक वीडियो भी है, जिसमें जान्हवी डांस करती दिख रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक फनी तस्वीर भी शेयर की है। 

एक फोटो में वह अपने को-स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ भी दिखाई दे रही हैं। 'परम सुंदरी' का ट्रेलर दर्शकों को पसंद आया था, और फिल्म को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 29 अगस्त को रिलीज हुई इस मूवी में एक पंजाबी लड़के और मलयाली लड़की की लव स्टोरी है।

इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर के अलावा, संजय कपूर और मंजोत सिंह जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'परम सुंदरी' के प्रमोशन के दौरान अभिनेत्री के को-स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उनकी प्रतिभा और मेहनत की जमकर तारीफ की थी। 

अभिनेता ने कहा, "जाह्नवी के साथ काम करके बहुत मजा आया। उनकी मेहनत और इस रोमांटिक ड्रामा में उनका अंदाज कमाल का है। वह स्क्रिप्ट के साथ-साथ अपनी सहजता लाती हैं और हर सीन में जादू बिखेरती हैं।" अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अगली फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में वरुण के साथ नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ अक्षय ओबेरॉय, रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल भी हैं। 

फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जा रहा है। इससे पहले फिल्म का एक पोस्टर जारी किया गया था। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी फिल्म की रिलीज डेट को कई बार बदला जा चुका है। अब यह 2 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी।

 

Tags: Sidharth Malhotra , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Janhvi Kapoor , Janhvi Kapoor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD