Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

जब राजकुमार राव को मां के देहांत से अगले ही दिन काम पर जाना पड़ा, मेहनत से बनाई बॉलीवुड में जगह

Rajkummar Rao, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Aug 2025

Last updated on: Sep 01, 2025, 13:55 IST

अभिनेता राजकुमार राव हिंदी सिनेमा के उन सितारों में से एक हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल किया। उनकी कहानी मेहनत, लगन और प्रतिभा का एक शानदार उदाहरण है। एक साधारण परिवार से निकलकर बॉलीवुड के शीर्ष अभिनेताओं में शुमार होने तक उनकी यात्रा प्रेरणादायक है।31 अगस्त 1984 को राजकुमार राव का जन्म हरियाणा के गुरुग्राम में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनका असली नाम राजकुमार यादव है।

उनके पिता सत्यपाल यादव हरियाणा के राजस्व विभाग में कर्मचारी और उनकी मां कमलेश यादव एक गृहिणी थीं। बचपन से ही राजकुमार को अभिनय और सिनेमा का शौक था। वे अक्सर आमिर खान और मनोज बाजपेयी जैसे अभिनेताओं की नकल किया करते थे और उनके प्रदर्शन से प्रेरित होते थे।राजकुमार ने अपनी स्कूली शिक्षा गुरुग्राम के एस.एन. सिद्धेश्वर स्कूल से पूरी की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज से कला में स्नातक किया। कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने थिएटर शुरू कर दिया था।

दिल्ली के 'क्षितिज थिएटर ग्रुप' और 'श्री राम सेंटर' में अभिनय की बारीकियां सीखते हुए उन्होंने अपने सपनों को पंख दिए। 2008 में उन्होंने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) में दो साल का एक्टिंग कोर्स किया, जहां उनकी प्रतिभा में और निखार आया।मुंबई आने के बाद राजकुमार का शुरुआती समय संघर्षों से भरा था। छोटे-छोटे विज्ञापनों में काम करने से लेकर उन्हें स्टूडियो के चक्कर काटने पड़े।

2010 में एक अखबार के विज्ञापन को देखकर उन्होंने दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'लव, सेक्स और धोखा' के लिए ऑडिशन दिया और चुने गए। यह फिल्म उनके करियर का पहला बड़ा कदम थी।2013 में राजकुमार ने 'काय पो छे!' और 'शाहिद' जैसी फिल्मों के साथ अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया। 'शाहिद' में वकील शाहिद आजमी की भूमिका के लिए उन्होंने कुरान पढ़ा, अदालती कार्यवाहियों को समझा और किरदार में पूरी तरह ढल गए। इस फिल्म ने उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड दिलाया।

इसके बाद क्वीन (2014), अलीगढ़ (2016), ट्रैप्ड (2016), और न्यूटन (2017) जैसी फिल्मों से उनकी बहुमुखी प्रतिभा दुनिया के सामने आई। 2018 में 'स्त्री' ने उन्हें व्यावसायिक सफलता दी। 2024 में 'स्त्री 2' उनकी अब तक की सबसे बड़ी हिट साबित हुई।हाल ही में राजकुमार की रिलीज हुई फिल्म 'मालिक' में गैंगस्टर की भूमिका के लिए उन्हें सराहना मिली, हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 'स्त्री 2' की तरह चमक नहीं पाई। 

अगर उनके आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो वे सौरव गांगुली की बायोपिक की तैयारी में जुटे हैं, जिसकी शूटिंग 2026 में शुरू होने की संभावना है।राजकुमार राव की निजी जिंदगी भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। 2017 में राजकुमार की मां का देहांत हो गया था और अगले ही दिन शूटिंग के लिए सेट पर लौट गए थे।इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि मां भी उनके इस एटीट्यूड को पसंद करती थीं कि मैं काम के प्रति ईमानदार रहूं। 

ये घटना काम के प्रति एक्टर के कमिटमेंट और उनके माइंडसेट को दर्शाने के लिए काफी है।इसके बाद साल 2019 में उनके सिर से पिता का हाथ भी उठ गया। 60 साल की उम्र में उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में अपनी अंतिम सांसें लीं। इस घटना के दो साल बाद राजकुमार राव ने 2021 में सहपाठी रहीं पत्रलेखा से शादी कर ली थी।

 

Tags: Rajkummar Rao , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD