Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

पैरा एथलीट्स से मिलती है प्रेरणा, वर्ल्ड चैंपियनशिप का हर एक गेम रोमांचक होगा : कंगना रनौत

Kangana Ranaut, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Aug 2025

Last updated on: Aug 28, 2025, 12:55 IST

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन होगा। यह चैंपियनशिप 27 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच खेली जाएगी। बॉलीवुड एक्टर और सांसद कंगना रनौत का मानना है कि इन पैरा एथलीट्स के मुकाबले देखना बेहद रोमांचक होगा। इन खिलाड़ियों से हमें प्रेरणा मिलती है। कंगना रनौत बुधवार को दिल्ली के द ललित होटल में टीम इंडिया की जर्सी के लॉन्च पर पहुंची थीं। कंगना इस वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

कंगना रनौत ने पत्रकारों से कहा, "यह हमारे देश के लिए गर्व का मौका है। भारत वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें हैं। हमारा देश विश्व गुरु के रूप में उभरकर सामने आया है। संसद में खेल से जुड़ा विधेयक भी पारित हुआ है। यह नए भारत की तस्वीर है, जिसमें कोई भी भारतीय पीछे नहीं छूटेगा।"

उन्होंने कहा, "सभी की जिंदगी में संघर्ष होते हैं। हर कोई, कुछ हासिल करने के लिए संघर्ष करता है। हमारे पैरा एथलीट्स की जिंदगी संघर्ष से ही शुरू होती है। छोटे-छोटे काम करने के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ता है, लेकिन जब वह इस मुकाम पर पहुंचकर देश के लिए मेडल जीतते हैं, तो उनसे हमें प्रेरणा मिलती है। वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का हर एक गेम देखना रोमांचक होगा। यह मेडल जीतने, या न जीतने से बेहद आगे है।"

हिमाचल प्रदेश इस समय प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहा है। कंगना रनौत ने बताया कि हिमाचल में भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने गृह मंत्री से इसे लेकर बात की, जिसके बाद रिलीफ फंड भेजा गया है। वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1,000 से ज्यादा एथलीट्स हिस्सा लेने जा रहे हैं। विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का यह 12वां संस्करण भारत में आयोजित अब तक का सबसे बड़ा पैरा गेम्स आयोजन होगा।

इस चैंपियनशिप में 186 पदक स्पर्धाएं होंगी, जिसमें 101 पदक पुरुष वर्ग, जबकि 84 पदक महिला वर्ग में मिलेंगे। एक पदक मिश्रित वर्ग में होगा। इस बार, कोबे में आयोजित चैंपियनशिप के पिछले संस्करण से 15 पदक अधिक हैं। एशिया चार बार वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी कर चुका है। इससे पहले कतर में दोहा 2015, संयुक्त अरब अमीरात में दुबई 2019 और जापान में कोबे 2024 का आयोजन हुआ था।

 

Tags: Kangana Ranaut , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD