Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

बरसात में डॉ. बलजीत कौर और नरिंदर पाल सिंह सवना पहुँचे राहत सामग्री लेकर

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील – डॉ. बलजीत कौर

Dr Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Narinder Pal Singh Sawna, Fazilka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फ़ाज़िल्का , 25 Aug 2025

Last updated on: Aug 26, 2025, 11:31 IST

पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर और फ़ाज़िल्का के विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना आज बरसात के बीच राहत सामग्री लेकर गाँव तेजा रुहेला और चक्क रुहेला पहुँचे। इस मौके पर उन्होंने दुधारू पशुओं के लिए कैटल फीड भी वितरित की।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते हरीके हेडवर्क्स से आज 1.7 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसका असर कल तक सतलुज क्रीक से गुज़रते हुए फ़ाज़िल्का ज़िले में भी देखने को मिलेगा, जिससे पानी का स्तर और बढ़ सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि महिलाएँ, बच्चे और बुज़ुर्ग सुरक्षित स्थानों पर चले जाएँ।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार सरकार ने राहत कैंप स्थापित किए हैं और स्वास्थ्य, पशुपालन, जल आपूर्ति व स्वच्छता तथा राजस्व विभाग की टीमें गाँवों में सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों को विशेष रूप से प्राथमिकता पर फ़ीड उपलब्ध करवाई जा रही है।

विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार बाढ़ प्रभावित गाँवों में हर संभव सहायता पहुँचा रही है। राशन किट, कैटल फीड और हरा चारा भी वितरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ज़िला स्तर पर फ़्लड कंट्रोल रूम सक्रिय है, और किसी भी प्रकार की सहायता के लिए लोग 01638-262153 पर संपर्क कर सकते हैं।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) डॉ. मनदीप कौर, एसडीएम वीरपाल कौर, डीएसपी अविनाश चंद्र और तहसीलदार जसप्रीत सिंह भी मौजूद थे। इससे पूर्व डॉ. बलजीत कौर ने ज़िला प्रशासनिक परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ राहत प्रबंधों की समीक्षा की और सभी विभागों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।

 

Tags: Dr Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Narinder Pal Singh Sawna , Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD