Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

आर्थिक रूप से कमजोर और अनाथ बच्चों के लिए पंजाब सरकार की ओर से 4000 रुपये प्रति बच्चा सहायता : डॉ. बलजीत कौर

स्पॉन्सरशिप स्कीम के तहत अब तक 5475 बच्चों को मिला लाभ : डॉ. बलजीत कौर

Dr Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Aug 2025

Last updated on: Aug 25, 2025, 16:28 IST

मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार जहाँ राज्य के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है, वहीं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों और अनाथ बच्चों की देखभाल को भी विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार की स्पॉन्सरशिप स्कीम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर, बेसहारा और अनाथ बच्चों को 4000 रुपये प्रति बच्चा प्रति माह आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि उन बच्चों के लिए है जिनके परिवार आर्थिक कठिनाई के कारण उनकी देखभाल करने में सक्षम नहीं हैं या वे अनाथ बच्चे हैं जो अपने रिश्तेदारों के साथ रह रहे हैं।

उन्होंने बताया कि यह सहायता बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक दी जाती है और अब तक कुल 5475 बच्चों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि यह स्कीम केवल आर्थिक सहायता देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों को एक सुनहरा भविष्य देने का सरकार का प्रयास है। 

इससे बच्चे न केवल अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं, बल्कि अपने सपने पूरे करके समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकते हैं। पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि हर बच्चा पढ़-लिखकर आत्मनिर्भर बने और एक अच्छा नागरिक बनकर समाज व राज्य की तरक्की में योगदान दे। 

इसी लिए सरकार द्वारा उन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, जो समाज की मुख्यधारा से पिछड़े हुए हैं।

 

Tags: Dr Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD