Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

जहाजगढ़ में लोगों को आ रही सभी समस्याएं अब होगी दूर : करमजीत सिंह रिंटू

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा रोड वाइंडिंग, पार्किंग स्टैंड बनाने का किया उद्घाटन

Karamjit Singh Rintu, Chairman Improvement Trust Amritsar, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 19 Aug 2025

Last updated on: Aug 20, 2025, 15:31 IST

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू और पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से विधायक जीवनजोत कौर ने मिलकर जहाजगढ़ में लोगों को आ रही समस्याओं को लेकर लगभग 2 करोड़ रुपयो  की लागत से रोड वाइंडिंग, पार्किंग स्टैंड बनाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। 

इस अवसर पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर  के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि जहाजगढ़ क्षेत्र के दुकानदारों और यहां पर आने वाले लोगों को पहले परेशानियों से गुजरना पड़ता था। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से पहले दुकानदारों की मदद से सभी अवैध कब्जे हटाए गए। 

सुपर सकर मशीनों के माध्यम से सीवरेज डिजल्टिंग करवाई गई। उन्होंने कहा कि अब इस क्षेत्र की सड़कों को चौड़ा करके बनाने का कार्य शुरू करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ ट्रक पार्किंग स्टैंड को भी इंटरलॉकिंग टाइलों के माध्यम से पक्का बनवाने का कार्य भी शुरू करवा दिया गया है। 

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि जहाजगढ़ क्षेत्र में लोगों को आ रही सभी समस्याएं अब दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट शहर का विकास करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। विधायक जीवनजोत कौर ने कहा कि जहाजगढ़ क्षेत्र के दुकानदार आ रही समस्या को लेकर उनसे पहले मिले थे। 

उन्होंने कहा कि दुकानदारों को सभी समस्याओं का हल करने का वायदा किया था। जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीवरेज डिसिल्टिंग के साथ-साथ सड़कों का निर्माण और पार्किंग स्टैंड बनने के उपरांत इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा इस मार्केट की सफाई व्यवस्था को भी बेहतर बना दिया जाएगा। इस अवसर पर जहाजगढ़ मार्केट के दुकानदारों ने  चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू और विधायक जीवनजोत कौर का धन्यवाद किया।

 

Tags: Karamjit Singh Rintu , Chairman Improvement Trust Amritsar , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD