Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नरवाना में 206 करोड़ रुपये से अधिक की 19 परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

नरवाना बनेगा क्षेत्रीय विकास का आदर्श मॉडल

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Krishan Kumar Bedi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नरवाना , 17 Aug 2025

Last updated on: Aug 20, 2025, 11:04 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज नरवाना विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए 206.32 करोड़ रुपये से अधिक की 19 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया । इनमें 37.25 करोड़ रुपये की लागत वाली 7 परियोजनाओं का उद्घाटन और 169.07 करोड़ रुपये की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है, जिनका उद्देश्य क्षेत्र में सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सेवाओं, जलापूर्ति और बिजली के बुनियादी ढाँचे को मजबूत करना है।

मुख्यमंत्री ने जिन प्रमुख कार्यों का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया उसमे 1.82 करोड़ रुपये की लागत से धरौदी  से नरवाना-इस्माइलपुर लिंक रोड का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, 1.43 करोड़ रुपये की लागत से डबलैन से सच्चा खेड़ा तक संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, 25 करोड़ रुपये की लागत से जींद जिले में नरवाना-समैण मार्ग पर रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण शामिल है। 

इसके अतिरिक्त, 3.73 करोड़ रुपये की लागत से इस्माइलपुर में नरवाना माइनर से पेयजल पाइपलाइन और जलघर का सुधारीकरण, 3.50 करोड़ रुपये की लागत से बिडराना में नहर आधारित जलघरों का निर्माण, 1.21 करोड़ रुपये की लागत से सुलहेड़ा गाँव में फिरनी का निर्माण और 55.50 लाख रुपये की लागत से नरवाना के भाणा बरहमन में उप-स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण शामिल है। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढाँचे और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से कई प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इनमें 1.97 करोड़ रुपये की लागत से खानपुर से इस्माइलपुर तक संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण तथा 1.77 करोड़ रुपये की लागत से कर्मगढ़ से लोन तक एक नए संपर्क मार्ग का निर्माण शामिल है।

उन्होंने नरवाना विधानसभा क्षेत्र में 16.44 करोड़ रुपये की लागत से 42.62 किलोमीटर लंबी 15 सड़कों की विशेष मरम्मत और 9.55 करोड़ रुपये की लागत से नरवाना में एक अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग भवन एवं सड़क विश्राम गृह के निर्माण का शिल्यान्यास भी किया । इसके अलावा, उन्होंने 4.56 करोड़ रुपये की लागत से गांव कालवां में दो बूस्टिंग स्टेशनों के निर्माण, 4.97 करोड़ रुपये की लागत से धरोड़ी में जलापूर्ति योजना के संवर्धन एवं नवीनीकरण तथा 2.53 करोड़ रुपये की लागत से गढ़ी में वितरण प्रणाली सहित स्वतंत्र नहर-आधारित जल कार्यों के निर्माण की भी आधारशिला रखी।

मुख्यमंत्री ने 10.11 करोड़ रुपये की लागत से बेलरखा में जलापूर्ति योजना के नवीनीकरण एवं उन्नयन तथा वितरण पाइपलाइन बिछाने, 8.02 करोड़ रुपये की लागत से बदनपुर में 33 केवी सब-स्टेशन के निर्माण, 67.07 करोड़ रुपये की लागत से उझाना गाँव में जलापूर्ति में वृद्धि और सीवरेज योजना तथा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (एक उझाना में 17.47 करोड़ रुपये) और दूसरा दनौदा में 24.60 करोड़ रुपये) के निर्माण की आधारशिला रखी।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी , डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण मिड्ढा, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, विधायक देवेंद्र अत्री, रणधीर पनिहार भी  मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Krishan Kumar Bedi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD