Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

इंडियन आर्मी में जाना चाहती थीं भूमि पेडनेकर की मां, इस वजह से अधूरी रह गई इच्छा

Bhumi Pednekar, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Aug 2025

Last updated on: Aug 16, 2025, 13:48 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी मां का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो से पता चला है कि उनकी मां सुमित्रा हुड्डा देश की सेवा करना चाहती थीं, वो इंडियन आर्मी में जाना चाहती थीं, लेकिन उनकी ये इच्छा अधूरी रह गई।  

इस वीडियो को शेयर करते हुए भूमि पेडनेकर ने लिखा, "मां जब फैक्ट्री जा रही थीं तो उनका एक भावुक होते हुए वीडियो मैंने बनाया। इस वीडियो में वह बता रही हैं कि वो इंडियन आर्मी में जाना चाहती थीं।" इस वीडियो में भूमि की मां सुमित्रा पेडनेकर कहती नजर आ रही हैं, "70 की हो गई हूं, मैं अपने देश को बहुत प्यार करती हूं। 

हमारे समय में लड़कियों को इंडियन आर्मी में सर्विस नहीं मिलती थी। मेडिकल को छोड़कर किसी अन्य विभाग में महिलाएं यहां सेवा नहीं देती थीं, मैंने इसके लिए लड़ाई लड़ी, क्योंकि मैं एक पैराट्रूपर थी। मैंने दो रिपब्लिक डे परेड में हिस्सा लिया था। जबकि इसमें लोगों को एक भी बार जाने का मौका नहीं मिलता।"

उन्होंने आगे कहा, "मैंने इसके लिए अधिकारियों के सामने आवाज भी उठाई। मैंने उनसे पूछा कि आप हमें इंडियन आर्मी में क्यों नहीं ले जाते हैं। हमारी ट्रेनिंग का क्या फायदा। हमने इतनी कड़ी ट्रेनिंग की है। जैसा की आप जानते हो कि एक पैराट्रूपर के रूप में आपको कड़ी मेहनत करनी होती है और रिपब्लिक डे के लिए सेलेक्ट होना भी बड़ा मुश्किल होता है। 

मैंने तब सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि इतनी मेहनत का क्या फायदा। लेकिन, अब मैं खुश हूं कि अब महिलाओं को भी आर्मी में सेवा के लिए शामिल किया जा रहा है और ये हमारी आर्मी का बहुत अहम हिस्सा है। तीनों सेनाओं में उन्हें जगह मिल रही है। ये बहुत अच्छा है और मैं इसको लेकर बहुत खुश हूं।"

भूमि पेडनेकर ने इस पोस्ट में बताया कि "मैं बचपन से ही उनके (मां) और अपने पिता के ऐसे समय की कहानियां सुनती रही हूं जब अवसर कम थे, लेकिन इससे उनके देश के प्रति सपनों और प्रेम पर कोई असर नहीं पड़ा। उनके लिए भारत हमेशा सर्वोपरि था। मुझे भारत के प्रति प्रेम उनसे विरासत में मिला है और मैं अपनी राष्ट्रीयता को सम्मान की निशानी मानती हूं।"

 

Tags: Bhumi Pednekar , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD