Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

बरसाती पानी की निकासी के लिए मास्टर प्लान बनाकर किया जाएगा स्थाई समाधान: श्रुति चौधरी

कैबिनेट मंत्री ने बरसाती पानी से प्रभावित गांवों में टैंकरों से स्वच्छ पेयजल मुहैया कराए जाने के दिए निर्देश

Shruti Choudhary, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिवानी , 08 Aug 2025

Last updated on: Aug 11, 2025, 11:46 IST

सिंचाई और महिला एवं विकास विभाग मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि बरसाती पानी का स्थाई समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान तैयार करके जिला के जलभराव से प्रभावित क्षेत्र में समस्या का स्थाई निवारण किया जाएगा। श्रुति चौधरी ने शुक्रवार को भिवानी के तोशाम एरिया के गांव दांग खुर्द, दांग कलां, सागवान, बीरण व बापोड़ा में जल भराव क्षेत्र का दौरा कर अधिकारियों को अतिशीघ्र समस्या के समाधान के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि बरसाती पानी सम्बंधित समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन के लिए लगातार काम कर रही है, इसी के तहत तोशाम विधानसभा क्षेत्र में भी विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। क्षेत्र के गांवों में करोड़ों रुपए की लागत से अनेक विकास परक परियोजनाएं चल रही हैं। विकास कार्य में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में सही गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग करें। विकास कार्यों में लापरवाही कतई सहन नहीं की जाएगी।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन गांवों में पीने के पानी की समस्या है, वहां टैंकरों के जरिए स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल घरों को साफ करके उनमें स्वच्छ पानी डाला जाए।

लोगों को पीने  के लिए स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाया जाए। गांवों में बिजली व अन्य जो भी समस्याएं हैं उनका यथाशीघ्र समाधान किया जाए। इस दौरान लोगों ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि उनके गांव में बरसाती पानी के कारण फसलें खराब हो गई हैं और गांव दांग कलां व सागवान की बाहरी बस्तियों में भी बरसाती पानी ने प्रभावित किया है। जिसका समाधान यथाशीघ्र करवाया जाए।

समस्या सुनने के बाद मंत्री श्रुति चौधरी ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि समस्या का हल किया जाए। गांव बीरन के सरकारी स्कूल में भी बरसाती पानी की दिक्कत के समाधान को लेकर भी मंत्री द्वारा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी बंसीलाल के समय में प्रदेशभर में बनाई गई नहर और माईनरों का जीर्णोद्धार करवाया जा रहा है।

 उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हलके में किसी भी गांव में पेयजल की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग की भलाई के लिए अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही है। पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को घर बैठे सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस दौरान डीसी साहिल गुप्ता, एसडीएम रवि मीणा, डीआरओ सुशील शर्मा, बीडीपीओ सोमबीर कादयान, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता ओपी बिश्नोई व कार्यकारी अभियंता मनीष भी मौजूद थे।

 

Tags: Shruti Choudhary , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD