Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से सशक्तिकरण और विकास के लिए छह संकल्प अपनाने का आग्रह किया

दीदियां स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दें : शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chouhan, Shivraj Chauhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Self Help Group, SHG, SHG Women
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Aug 2025

Last updated on: Aug 09, 2025, 15:55 IST

केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा बनाई स्वदेशी राखी बांधी और देशभर की दीदियों को संबोधित करते हुए उन्हें छह महत्वपूर्ण संकल्प दिलवाएं। केंद्रीय मंत्री ने श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं सहायता समूह की दीदियों को संकल्प दिलवाते हुए सभी छह संकल्पों को आगे बढ़ाने का आह्वान भी किया। 

उन्होंने कहा कि दीदियां पहला संकल्प लें कि वह स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देंगी, स्वदेशी उत्पाद बनाएंगी व स्वदेशी उत्पाद खरीदेंगी भी, दूसरा संकल्प लें कि गांव में यदि अभी भी कोई महिला स्वयं सहायता समूह से नहीं जुड़ पाई हैं, तो उन्हें समूह में जोड़ेंगी, तीसरा संकल्प के तहत सभी महिलाएं और बेहतर प्रदर्शन करें ताकि सभी दीदियां लखपति बन सकें, चौथा संकल्प यह कि गांव में हर बच्चा स्कूल जाएं, इस दिशा में दीदियां काम करेंगी, पांचवां संकल्प यह लें कि गांव के हर बच्चे को पोषणयुक्त आहार मिलें, कोई बच्चा कुपोषित ना रहें तथा छठा और अंतिम संकल्प ले कि नशा मुक्ति के लिए गांव-गांव में जाकर अभियान चलाएंगी।

आगे, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री जी का महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वह महिला सशक्तिकरण के अगुवा रहे हैं। उनके नेतृत्व में मजबूत महिला भागीदारी के लिए अनेक योजनाएं बनाई गई हैं। 

जिनका लाभ देशभर की महिलाओं को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के विजन से ही ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ की शुरुआत हुई। मातृत्व लाभ देने के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, उज्ज्वला योजनाओं को बढ़ावा दिया गया। महिलाओं के नाम संपत्ति खरीदने पर रजिस्ट्री शुल्क कम करने के प्रावधान ने भी महिला की स्थिति को मजबूत किया है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजाना-ग्रामीण में भी संयुक्त रूप से महिला के नाम का प्रावधान किया गया है ताकि महिलाओं की सुदृढ़ भागीदारी सुनिश्चित हो सके। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को सर्वोपरि रखने की बात कही है और यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी शर्त पर देशवासियों के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा। 

दीदियों के हितों को भी हमेशा प्राथमिकता दी जाएगी। श्री चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में लाडली लक्ष्मी योजना, इसी दिशा में कदम था। इस योजना को शिक्षा से भी जोड़ते हुए, आर्थिक मदद का प्रावधान भी किया गया। मुझे बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि आज करीब 55 लाख बेटियां लाडली लक्ष्मी योजना के अंर्तगत पंजीकृत हैं।

कि स्वयं सहायता समूह की दीदियों के कार्य की प्रशंसा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दीदियां अपने हुनर से बदलाव की नई कहानियां लिख रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने एक आंदोलन के रूप में उनके जीवन में बदलाव लाने का काम किया है। 

91 लाख स्वयं सहायता समूहों से 10 करोड़ से ज्यादा महिलाएं जुड़ चुकी हैं। बैंकों से 11 लाख करोड़ रुपये की धनराशि ऋण के रूप में स्वयं सहायता समूह की दीदियों को दी जा चुकी हैं, जो एक बड़ी उपलब्धि है। अंत में श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब महिलाएं सशक्त बनती हैं, तब परिवार, समाज और राष्ट्र सशक्त बनता है। 

महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य निरंतर जारी रहेंगे। प्रशिक्षण के माध्यम से अब महिलाओं को उद्मी बनाने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। मुझे आशा है कि प्रधानमंत्री द्वारा तय 3 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य, समय-सीमा से पहले ही अर्जित कर लिया जाएगा।

इस कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव श्री शैलेश कुमार सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे एवं देशभर से 700 से ज्यादा स्थानों से दीदियों ने वर्चुअल माध्यम से भागीदारी की।

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan , Shivraj Chauhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Self Help Group , SHG , SHG Women

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD