Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

एसीआईसी राइज़ एसोसिएशन, सीजीसी लांडरां द्वारा ‘‘पेटेंट टू प्रोडक्ट : ब्रिजिंग इनोवेशन एंड मार्किट टॉपिक पर वर्कशॉप का आयोजन

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 31 Jul 2025

Last updated on: Jul 31, 2025, 16:11 IST

एसीआईसी राइज़ एसोसिएशन, सीजीसी लांडरां ने एक दिन की वर्कशॉप का आयोजन किया जिसका शीर्षक था ‘पेटेंट टू प्रोडक्ट : ब्रिजिंग इनोवेशन एंड मार्किट' इस वर्कशॉप का उद्देश्य स्टार्टअप्स, स्टूडेंट्स और फैकल्टी मेंबर्स को टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और कमर्शियलाइज़ेशन पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना था। इस वर्कशॉप का मकसद यह समझाना था कि किसी नए आइडिया या खोज को लैब से निकालकर बाज़ार तक कैसे पहुँचाया जाए। 

इसमें कई ज़रूरी बातें सिखाई गईं, जैसे—आविष्कार की जानकारी देना, टेक्नोलॉजी कितनी तैयार है यह समझना, आईपी को कैसे बेचा जाए और इन्वेस्टर्स को अपने आइडिया के बारे में कैसे समझाया जाए। इस कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित एक्सपर्ट्स शामिल हुए, जिनमें गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में डॉ. दीपक कपूर (सीनियर साइंटिस्ट, आईपीआर फैसिलिटेशन डिवीज़न, पीएससीएसटी, चंडीगढ़) और डॉ. सौरभ अरोड़ा (टेक्नोलॉजी ट्रांसफर अफसर, आईआईटी रोपड़) शामिल थे।

अपने व्यापक अनुभव के आधार पर, वक्ताओं ने वास्तविक जीवन से जुड़ी केस स्टडीज़ और बेहतरीन प्रथाओं को साझा किया, जिससे रिसर्च, इनोवेशन और एंटरप्रेंयूर्शिप से जुड़े प्रतिभागियों के लिए वर्कशॉप और भी ज्ञानवर्धक और महत्वपूर्ण बन गयी। वर्कशॉप की शुरुआत उद्घाटन भाषणों के साथ हुई, जो प्रो. (डॉ.) नेहा शर्मा , डीन रिसर्च, एसीआईसी राइज़ एसोसिएशन, सीजीसी लांडरां, डॉ. राजदीप सिंह, कैंपस डायरेक्टर, सीजीसी लांडरां और गेस्ट ऑफ़ ऑनर डॉ. दीपक कपूर ने दिए। 

अपने संबोधन में डॉ. राजदीप सिंह ने कहा, “सीजीसी लांडरां में हमारा मानना है कि जब कोई इनोवेशन, समाज के हित में उपयोगी साबित होता है, तभी उसकी असली शक्ति सामने आती है। यह वर्कशॉप न केवल रिसर्च और रियल वर्ल्ड एप्लीकेशन के बीच के फांसले को ख़त्म करेगी बल्कि हमारे इन्नोवेटर्स को अपने आइडियाज को बाज़ार तक पहुँचाने के लिए ज़रूरी टूल्स की जानकारी भी प्रदान करेगी।”

डॉ. कपूर ने टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और आईपी कमर्शियलाइज़ेशन पर इंटरएक्टिव सेशन का नेतृत्व किया। उन्होंने इसकी महत्वता, ट्रांसफर प्रोसेस, एकेडेमिया में आने वाले चैलेंजेज और इन्वेंशनकी जानकारी व मूल्यांकन की बारीकियों पर प्रकाश डाला। वहीं, डॉ. अरोड़ा ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन टेक्नोलॉजी रेडीनेस लेवल, इंडस्ट्री और इन्वेस्टर्स के सामने किस तरह से प्रभावी पिच देनी है और कमर्शियलाइज़ेशन के विभिन्न मार्गों जैसे लाइसेंसिंग, स्टार्टअप्स और जॉइंट वेंचर्स की चर्चा की और लाइसेंसिंग की शर्तों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी साझा कीं। 

समापन सत्र का संचालन डॉ. अरोड़ा ने किया, जिसमें उन्होंने सफल टेक्नोलॉजी ट्रांसफर्स की केस स्टडीज़, बेस्ट प्रैक्टिसेज और रियल लाइफ एग्ज़ाम्पल प्रस्तुत किए। इससे प्रतिभागियों को किसी भी आईडिया को बाज़ार तक पहुँचाने के पूरे प्रोसेस की अच्छे से समझ प्राप्त हुई। 

कार्यक्रम का समापन विशिष्ट वक्ताओं के सम्मान और प्रो. (डॉ.) दिनेश अरोड़ा, आईपीआर हेड, सीजीसी लांडरां, द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। यह वर्कशॉप सभी प्रतिभागियों के लिए एक महत्वपूर्ण शिक्षण अनुभव साबित हुई, जिसने इनोवेशन, रिसर्च और एंटरप्रेंयूरिअल सक्सेस को प्रोत्साहित करने की दिशा में सीजीसी लांडरां की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD