Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

जन्मदिन विशेष: फैंस के दिलों की धड़कन, हर पीढ़ी को आए पसंद – सोनू निगम का संगीतमय सफर जानदार

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Sonu Nigam, Special Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Jul 2025

Last updated on: Jul 30, 2025, 12:33 IST

संगीत सिर्फ सुरों का मेल नहीं होता, यह एहसासों की ज़ुबान है। जब इस एहसास को सोनू निगम जैसी आवाज मिलती है तो बात ही कुछ और होती है सीधे दिल में उतर जाती है। सोनू निगम ऐसे ही कलाकार हैं जिनकी आवाज का जादू हर पीढ़ी के सिर चढ़कर बोलता है। 

हिंदी के अलावा भोजपुरी, तमिल, तेलुगु, मराठी, कन्नड़, बंगाली, और अंग्रेजी भाषा में भी गीत गाए हैं। इस 'हैंडसम सिंगर' के लिए संगीत ही सब कुछ है। मोहम्मद रफी का गीत 'क्या हुआ तेरा वादा' स्टेज पर परफॉर्म किया तो सब दंग रह गए। धीरे-धीरे लोग इन्हें मोहम्मद रफी की आवाज के नाम से जानने लगे। 

इनकी पुर सुकून आवाज में रफी साहब की सी कशिश थी जिसे उस दौर में लोगों ने पसंद किया तो अगली पीढ़ी ने इनके बिंदास गानों को दिल से लगा लिया। यही वजह है कि सोनू निगम के गीत हर पीढ़ी के मन के तार छेड़ते हैं। भारत के इस गुणकार का जन्म 30 जुलाई 1973 को हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था। 

एक छोटे शहर में जन्मे सोनू निगम का मायानगरी तक का सफर काफी प्रेरणादायक रहा। महज 4 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता के साथ मंच पर गाना शुरू कर दिया था। जब बड़े हुए तो अपने करियर की शुरुआत भक्ति गीतों से की, जो कि काफी लोकप्रिय रहे। 

पहली बार सफलता का जबरदस्त स्वाद 'बेवफा सनम 'फिल्म के गाने 'अच्छा सिला दिया' ने चखाया। 90 के दशक ने इन्हें बुलंदियों पर पहुंचा दिया। 1997 में आई फिल्म बॉर्डर के ‘संदेशे आते हैं’ का जादू तो अब तक फैंस के सिर से उतरा नहीं है। इस गीत ने सोनू को सुपर स्टारडम का एहसास कराया। 

गायकी का जादू दर्शकों पर ऐसा चढ़ा कि वे बॉलीवुड के चर्चित पार्श्वगायकों की लिस्ट में आ गए। 1990 के दौर से लेकर आज तक उन्होंने हजारों गीत गाए। इनमें कई गीत ऐसे हैं जो आज भी दर्शक भूल नहीं पाए हैं। सोनू जितने बड़े गायक हैं, उतने ही अच्छे इंसान भी हैं। 

उन्होंने कई युवा गायकों को गायकी के टिप्स दिए। वह एक कुशल संगीतकार, अभिनेता, और टीवी होस्ट भी हैं। संगीत से जुड़े कई शो को होस्ट भी किया। सोनू जब अपने करियर के पीक पर थे तो साल 2003 में एक ही दिन में 28 गाने रिकॉर्ड किए, जो अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है। भारतीय संगीत में योगदान के लिए सोनू को साल 2022 में पद्म श्री से नवाजा गया।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Sonu Nigam , Special Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD