Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

मोहिंद्र भगत द्वारा 111 बाग़बानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेज़ी लाने के आदेश

Mohinder Bhagat, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Jalandhar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Jul 2025

Last updated on: Jul 24, 2025, 09:48 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य भर में बाग़बानी का विस्तार करने और किसानों की आमदन बढ़ाने के लिए ठोस यत्न कर रही है। इसी मंतव्य की पूर्ति के लिए बाग़बानी मंत्री श्री मोहिंद्र भगत ने आज पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में बाग़बानी विभाग के सीनियर अधिकारियों के साथ मीटिंग की। 

मीटिंग के दौरान मंत्री ने चल रही विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की और अधिकारियों को 111 बाग़बानी विकास अधिकारियों (एचडीओज़) की भर्ती प्रक्रिया में तेज़ी लाने के आदेश दिए। इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि 111 बाग़बानी विकास अधिकारियों की भर्ती करके हमारा मकसद किसानों को बेहतर तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करना, फ़सलीय विभिन्नता को उत्साहित करना और टिकाऊ कृषि अभ्यासों को यकीनी बनाना है।

इससे पहले मीटिंग के दौरान बाग़बानी विभाग के डायरैक्टर श्रीमती शैलेंद्र कौर ने मंत्री को भर्ती प्रक्रिया की मौजूदा स्थिति के बारे जानकारी सांझी की। उन्होंने कहा कि बाग़बानी अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाए जा रहे हैं। 

इस मौके पर उन्होंने मंत्री को अन्य प्रशासनिक मुद्दों संबंधी भी अवगत करवाया।मंत्री ने आगे कहा कि पंजाब सरकार किसान-केंद्रित नीतियों को उत्साहित करने और बाग़बानी क्षेत्र को आधुनिक बनाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है जिससे बाग़बानी को और लाभदायक और किसान हितैषी बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया के दौरान पूरी पारदर्शिता यकीनी बनाने के लिए भी अधिकारियों को हिदायतें दी गई हैं।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD