Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

नियति फतनानी और आकांक्षा पुरी ने शेयर किया 'रोज गार्डन' का मजेदार किस्सा

Web Series, Entertainment, Mumbai, Actress, Actor, Mumbai News, Akanksha Puri, Niyati Fatnani, Rose Garden
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Jul 2025

Last updated on: Jul 21, 2025, 16:58 IST

अदाकारा नियति फतनानी और आकांक्षा पुरी ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'रोज गार्डन' की शूटिंग के दौरान के कुछ मजेदार और हंसी से भरपूर पल साझा किए। आईएएनएस के साथ एक खास बातचीत के दौरान, जब दोनों से पूछा गया कि शूटिंग के समय का सबसे मजेदार और सबसे अजीब पल कौन-सा था, तो इस पर नियति ने जवाब दिया, "मेरे लिए सबसे मजेदार पल वो था, जब मुझे एक सीन में आकांक्षा को बांधना था।"

आकांक्षा ने नियति की बात से सहमति जताते हुए कहा कि वो पल बेहद मजेदार था। नियति दिखने में छोटी और शांत लगती है, लेकिन असल में बहुत ताकतवर है। सीरीज में किरदारों को लेकर नियति ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मैं गीत का किरदार निभा रही हूं, और आकांक्षा मेरी बड़ी बहन, सिमरन का रोल कर रही हैं। 

एक सीन था जिसमें मुझे उन्हें बांधना था, वह एक इमोशनल सीन था, लेकिन हमें दोनों को ऐसा करते हुए थोड़ा बुरा लग रहा था। मैं उन्हें सही से बांधने में भी मुश्किल महसूस कर रही थी, तब उन्होंने मजाक में मुझे पीछे से पकड़ लिया और कहा, 'रुको, मैं तुम्हें अपने बाइसेप्स दिखाती हूं!' हमने कई ऐसे मजेदार पल साथ में बिताए। 

हमारी ये केमिस्ट्री दर्शकों को स्क्रीन पर भी दिखेगी।" नियति और आकांक्षा ने खुलासा किया कि उन्होंने इस वेब सीरीज को करने का फैसला क्यों लिया। नियति ने आगे कहा, "कहानी बहुत खूबसूरती से लिखी गई है। हर किरदार की अपनी एक अलग खासियत है, उनका अपना सफर है, और ये सब हम सबके जीवन से जुड़ा हुआ लगता है। 

कुछ हिस्से असली घटनाओं से लिए गए हैं और कुछ कल्पना से तैयार किए गए हैं, जो कहानी को बहुत दिलचस्प बनाते हैं। इसमें प्यार भी है, रोमांच भी है।" आकांक्षा ने कहा, "सबसे खास बात ये है कि ये कहानी महिलाओं के बारे में है। किसी भी कलाकार के लिए ऐसा मौका बहुत बड़ी बात होती है। 

ये कहानी गीत, सिमरन और हपलीन... एक मां और उसकी दो बेटियों के इर्द-गिर्द घूमती है। पूरी कहानी इन महिलाओं पर आधारित है। जब मुझे यह रोल ऑफर हुआ, तो मुझे पसंद आया कि मेरा किरदार कई तरह का है, कभी अच्छा, कभी थोड़ा गलत, लेकिन हमेशा भावुक। इसी चुनौती ने मुझे इस रोल को चुनने के लिए प्रेरित किया।" 'रोज गार्डन' को नीरज गुप्ता और अरशद खान ने निर्देशित किया है। इस शो में मानिनी डे और नील मोटवानी भी अहम किरदारों में हैं।

 

Tags: Web Series , Entertainment , Mumbai , Actress , Actor , Mumbai News , Akanksha Puri , Niyati Fatnani , Rose Garden

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD