Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

पंजाब की कमान भगवंत मान के हाथ में नहीं, जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है : अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 20 Jul 2025

Last updated on: Jul 21, 2025, 16:55 IST

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर रविवार को बठिंडा के एम्‍स में इंस्टीट्यूशनल बॉडी की मीटिंग में शामिल हुए। उन्‍होंने मीडिया से बातचीत के दौरान पंजाब सरकार पर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। इस दौरान उन्होंने बठिंडा एम्‍स में कई मरीजों से मुलाकात भी की। 

उन्‍होंने कहा कि शहर के बाहर से आए मरीजों के तीमारदारों को शहर में रहने के लिए बहुत अधिक पैसा खर्च करना पड़ता है। इन लोगों के लिए करीब 300 बेड बनाए जा रहे हैं। इसके बन जाने के बाद तीमारदारों को बड़ी सहूलियत हो जाएगी। उन्‍होंने बताया कि बैठक अच्‍छी रही। 

बठिंडा एम्‍स का कैंपस बढ़िया बनकर तैयार हुआ है। अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बातचीत के दौरान मान सरकार पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि पंजाब की जनता आज अपने को ठगा सा महसूस कर रही है। पंजाब की सरकार तो पंजाबियों द्वारा बनाई गई सरकार है, लेकिन इसको चला कोई और रहा है। 

पंजाब के भले ही मुख्यमंत्री भगवंत मान है, लेकिन राज्य को चलाने वाले नेता वह हैं जिन्हें दिल्ली की जनता ने नकार दिया है। दिल्ली के वह तीनों नेता पंजाब में आकर रह रहे है। सारी कमान उनके हाथों में है पंजाब की कानून व्यवस्था पूरी तरह नष्‍ट हो चुकी हैं।

उन्‍होंने कहा कि पंजाब सरकार को बाहर से आए हुए लोग चला रहे हैं, जिन लोगों को दिल्‍ली की जनता ने नकार दिया वह आज पंजाब सरकार के मेहमान हैं, जिन लोगों ने दिल्‍ली में भ्रष्टाचार और घोटाले किए, वह दिल्‍ली में नजर नहीं आते। आने वाले छह माह के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) में इस्‍तीफे होने शुरू हो जाएंगे। 

सब को लगता है कि यह पार्टी कहती कुछ है और करती कुछ है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान अभी भी पंजाब में बतौर मुख्यमंत्री निर्णय नहीं ले सकते। वह जनता का सामना नहीं कर सकते। जबकि वह कहते थे, 'मैं लोगों के बीच चलूंगा', लेकिन अब वह अपनी कार से बाहर भी कदम नहीं रखते हैं। 

उन्‍होंने दावा किया कि 2027 में भाजपा की एकतरफा जीत होगी, पंजाब में भाजपा का ग्राफ वोट बैंक कई गुना बढ़ा है। लैंड पूलिंग मामले में उन्‍होंने कहा कि जिस तरह से दिल्‍ली में शराब घोटाला है, वैसे ही लैंड पूलिंग घोटाला है। उन्‍होंने दावा किया कि इस पॉलिसी के पीछे कोई और है। 

लोकसभा के मानसून सत्र को लेकर कांग्रेस सवाल उठा रही है कि प्रधानमंत्री 23 जुलाई से 26 जुलाई तक विदेश दौरे पर रहेंगे। उस पर बोलते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर देश की जिम्मेदारी है, इसलिए उन्हें जाना पड़ेगा और यह भी जल्द ही पता चल जाएगा कि वह क्यों जा रहे हैं।

 

Tags: Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD