Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

बिहार के विकास में एनडीए का बड़ा योगदान : अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Jul 2025

Last updated on: Jul 21, 2025, 16:53 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही के दिनों में बिहार का कई दौरा किया और बहुत सारी योजनाओं का उद्घाटन किया। इस पर मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि बिहार के विकास में एनडीए का बड़ा योगदान है। 

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने मीडिया से कहा कि बिहार के विकास में एनडीए का बहुत बड़ा योगदान है। बिहार में पहले न तो सड़कें थी। शिक्षा के अलग-अलग मापदंडों में पीछे रहता था। प्रदेश में जंगलराज था। उन्‍होंने कहा कि अभी हाल ही में मेरा बिहार जाना हुआ था। 

मैंने देखा कि वहां पर गांव-गांव तक सड़क बन गई है। हाइवे का जाल बिछ गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि बिहार को देश के बड़े महानगर और शहरों जैसा बनाने पर काम करेंगे। पीएम ने कहा है कि बिहार को हम नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे।

बिहार में कानून-व्‍यवस्‍था को लेकर विपक्ष के हमलावर होने पर उन्‍होंने कहा कि विपक्षी खुद भ्रष्‍टाचार के मामलों में घिरे हुए हैं। तेजस्‍वी यादव के पास कोई मुद्दा बचा नहीं है। इन लोगों की छवि जनता के बीच ईमानदार वाली नहीं रह गई है। घूम कर बात परिवार पर आती है।

परिवार के कुछ लोग जेल में हैं या बेल पर बाहर आए हैं। प्रदेश में कुछ दिनों में अगर आपराधिक घटनाएं हुई हैं,तो अपराधियों को बहुत ही कम समय में पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है या एनकाउंटर में मार गिराया गया है। यह दिखाता है कि प्रदेश सरकार ने कितनी तत्परता के साथ अ‍पराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

मानसून सत्र शुरू होने के सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि एनडीए ने पिछले 11 साल में सदन में विपक्ष या सत्ता पक्ष ने जिस विषय पर चर्चा की मांग की है, उस पर चर्चा की है। हम आगे भी चर्चा करने के लिए तैयार है। लेकिन विपक्ष विषयों पर चर्चा करने से बचने के लिए बहाने बनाता है। 

कई बार भ्रमित करने के लिए अफवाह फैलाना या सोशल मीडिया पर झूठी पोस्‍ट डालने जैसे काम किए गए हैं। जनता और देश से जुड़े हुए जितने भी मुद्दे होंगे, सरकार उन पर सदन में चर्चा के लिए तैयार है। देश में प्रमुख विषयों पर चर्चा के लिए ही सदन बना है। लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत ही डिबेट और डिस्कशन करना है।

 

Tags: Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD