Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

किरण चौधरी का भिवानी दौरा: अमृत भारत योजना की सराहना की, हरियाणा कांग्रेस पर साधा निशाना

Kiran Chaudhary, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिवानी , 19 Jul 2025

Last updated on: Jul 21, 2025, 16:22 IST

राज्यसभा सांसद किरण चौधरी शनिवार को भिवानी रेलवे स्टेशन पर नवीनीकरण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने हरियाणा की राजनीति में हलचल मचा दी। जहां एक ओर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमृत भारत योजना की सराहना की।

वहीं, दूसरी ओर हरियाणा कांग्रेस के मौजूदा हालात और विपक्षी नेताओं पर तीखे तंज कसे। किरण चौधरी ने भिवानी रेलवे स्टेशन पर चल रहे नवीनीकरण कार्यों का जायजा लिया और रेलवे अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने यात्रियों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि संसद सत्र में इन मुद्दों को पुरजोर ढंग से उठाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को जोड़ने का एक ऐतिहासिक मिशन चलाया है। इसका स्वरूप आज भिवानी में दिख रहा है, जिसकी नींव कभी चौधरी बंसीलाल ने रखी थी। हरियाणा कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए किरण चौधरी ने कहा कि इनकी डेडलाइन आती-जाती रहती हैं। 

कांग्रेस जीरो पर थी और जीरो पर ही रहेगी। अब तो जनता ने भी इनसे उम्मीद करनी छोड़ दी है। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राव दानसिंह का नाम सामने आने पर उन्होंने कहा कि अगर वह अध्यक्ष बनते हैं तो कांग्रेस की बची-खुची साख भी खत्म हो जाएगी 

श्रुति चौधरी पर जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला के हालिया टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर किरण चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दिग्विजय के पास ना कोई पद है, ना जिम्मेदारी। उनके लिए तो अंगूर खट्टे हैं। वो खुद को सोशल मीडिया पर वकील बताते हैं, लेकिन वह भी फर्जी निकला। 

वहीं, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के चर्चा में होने को लेकर सवाल किए जाने पर किरण चौधरी ने कहा कि चर्चाओं में रहना कोई गलत बात नहीं। राव इंद्रजीत को क्षेत्रीय दल में आने के दिग्विजय चौटाला के निमंत्रण पर उन्होंने कहा कि इस पर मंत्री आरती राव ने कल पहले ही उन्हें मुँहतोड़ जवाब दे दिया है।

इनेलो नेता अभय चौटाला को मिली धमकी पर किरण चौधरी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त हैं और इसका असर धीरे-धीरे नजर आएगा।

 

Tags: Kiran Chaudhary , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD