Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

पूर्व की सरकारों ने ओबीसी मेहनतकश वर्ग के साथ केवल धोखा किया: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

महाराजा गुरु दक्ष प्रजापति जयंती के राज्यस्तरीय समारोह के संयोजक रणबीर गंगवा ने उठाई कई मांग

Ranbir Gangwa, Ranbir Singh Gangwa, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिवानी , 13 Jul 2025

Last updated on: Jul 14, 2025, 18:15 IST

भिवानी में सन्त महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के अन्तर्गत मनाये गए महाराजा गुरु दक्ष प्रजापति जयंती के राज्यस्तरीय समारोह के संयोजक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा आज का दिन प्रजापति समाज के लिए बड़ा दिन है। उन्होंने अपने सम्बोधन के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के समक्ष प्रजापति समाज से जुड़ी कई मांगे भी रखी।

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रजापति समाज मेहनतकश समाज है, यह मोस्ट बैकवर्ड के अंदर आता है। पूर्व की सरकारों के अंदर इस समाज के साथ बहुत अन्याय हुआ है, लेकिन बीजेपी सरकार ने ना सिर्फ इस समाज को सम्मान दिया, साथ ही हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का काम किया है।

पूर्व की सरकारों ने ओबीसी मेहनतकश वर्ग के साथ केवल धोखा किया था, उस समय इस समाज के पास ना तो ज्यादा पॉलिटिकल पॉवर होती थी और ना ही उनके पास पैसा होता था, इसलिए हमारे बच्चे सरकारी नौकरी के योग्य होते हुए भी उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जाता था। लेकिन वर्तमान सरकार ने जहां बिना पर्ची, खर्ची इस समाज के युवाओं को सम्मान देने का काम किया, बल्कि बैकलॉग को भरने की दिशा में भी काम किया।

कैबिनेट मंत्री श्री गंगवा ने कहा कि महाराजा गुरु दक्ष प्रजापति जयंती के राज्यस्तरीय समारोह के निमंत्रण के लिए उन्हें 22 जिलों में जाने का मौका मिला। लोगों ने इतनी भागीदारी दिखाई, इसके लिए वो आभारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बैकवर्ड समाज की क्रीमिलेयर बढ़ाने की मांग को पूरा किया है। मंच से कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने  प्रजापति समाज को रोहतक के सेक्टर में हरियाणा सरकार की पॉलिसी के अनुसार 1 हज़ार गज का प्लाट देने की मांग के अलावा, फतेहाबाद में दी गयी आधा एकड़ जमीन के कलेक्टर रेट से सम्बंधित मांग के अलावा अलग अलग एरिया से जुड़ी एक दर्जन के करीब मांगे रखी।

उन्होंने क्लास वन और क्लास टू की नौकरियों में भी ओबीसी के लिये केंद्र सरकार की तर्ज पर कोटा बढ़ाने की मांग रखी। श्री गंगवा ने कहा प्रदेश के वैसे तो सरकार माटी कला बोर्ड के माध्यम से इस समाज के लिए कार्य कर रही हैं, लेकिन इसे और सदृढ़ करते हुए इसके लिए विशेष बजट रखा जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाओं को बनाया जाये, जिससे इस समाज और युवाओं को रोजगार मिल सके तथा इनका उत्थान हो सके। उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार जताया कि महाराजा गुरु दक्ष प्रजापति जयंती को राज्य स्तर पर मनाया गया।

 

Tags: Ranbir Gangwa , Ranbir Singh Gangwa , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD