Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने भीम नगर में 32 लाख की लागत से लगने वाले ट्यूबवेल के कार्य की करवाई शुरुआत

जल संकट से मिलेगी राहत, 30 दिन में लग जाएगा ट्यूबवेल

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 13 Jul 2025

Last updated on: Jul 14, 2025, 15:56 IST

होशियारपुर शहर के लोगों को जल संकट से राहत दिलाने के उद्देश्य से विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने रविवार को वार्ड नंबर 17 के भीम नगर में नए ट्यूबवेल के कार्य की शुरुआत की। इस परियोजना पर कुल 32 लाख रुपए की लागत आएगी। विधायक जिम्पा ने बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों में इस समय करीब 100 ट्यूबवेल सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं, जिनकी मदद से जल आपूर्ति को बेहतर बनाए रखा गया है। 

उन्होंने कहा कि इस बार शहर में पानी की समस्या नहीं आने दी गई। जिम्पा ने आश्वासन दिया कि भीम नगर में लगने वाला यह नया ट्यूबवेल 30 दिन के भीतर पूरी तरह से ऑपरेशनल कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त पानी की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शहर की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। जल संकट जैसी समस्याओं को जड़ से खत्म करने के लिए नए ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं ताकि लोगों को गर्मियों में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि नगर निगम की ओर से शहर के सभी वार्डों में जल आपूर्ति की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार नई परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भीम नगर में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई थी, जिसे अब इस नए ट्यूबवेल से दूर किया जाएगा।

विधायक जिम्पा ने कहा कि आने वाले समय में शहर के अन्य हिस्सों में भी इस तरह की योजनाएं शुरू की जाएंगी, ताकि होशियारपुर के नागरिकों को बेहतर जीवन सुविधा मिल सके। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, पार्षद मंजीत कौर, जसवीर सिंह, सुखबीर सिंह, कामरेड गंगा प्रसाद और मोहन लाल भी मौजूद थे ।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD