Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

डॉ. अरविंद शर्मा ने जिला लोक संपर्क एवं जनपरिवेदना समिति की बैठक में की 12 मामलों की सुनवाई

हरियाणा सरकार प्रत्येक वर्ग व क्षेत्र का समान विकास करवाने को प्रतिबद्ध: डॉ. अरविंद शर्मा

Dr Arvind Kumar Sharma, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नारनौल , 10 Jul 2025

Last updated on: Jul 11, 2025, 10:43 IST

हरियाणा के सहकारिता, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार प्रत्येक वर्ग तथा हर क्षेत्र का समानुपातिक विकास करवाने को प्रतिबद्ध है। डॉ. शर्मा आज नारनौल के पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं जनपरिवेदना समिति की मासिक बैठक में हिस्सा ले रहे थे। बैठक में पहले से निर्धारित 12 मामले सुनवाई के लिए रखे गए।

बैठक के बाद डॉ. अरविंद शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिन-रात कार्य कर रहे हैं। सरकार सेवा और सुशासन के मॉडल पर चल रही है।जेलों में सुरक्षा के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी जेलों में अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। 

परिंदा भी पर नहीं मार सकता। हरियाणा की जेल पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इससे पहले सहकारिता मंत्री ने जनपरिवेदना समिति की मासिक बैठक में समिति के नए सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वह अधिकारियों के साथ मिलकर और बेहतर तरीके से लोगों की सेवा करने का कार्य करें।

हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा की ओर से राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी की शिकायत पर लता शर्मा ने अपनी बात रखी। इस पर सहकारिता मंत्री ने अतिरिक्त उपायुक्त, एसडीएम नारनौल तथा जिला राजस्व अधिकारी के अलावा दो जनपरिवेदना समिति के सदस्यों को शामिल करके एक जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए।

नारनौल के नसीबपुर व नूनी अव्वल में पेयजल की समस्या के संबंध में संजय कुमार की शिकायत पर अधिकारियों ने बताया कि नसीबपुर व नूनी अव्वल में पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान के लिए शहर में अमृत 2.0 योजना के तहत लगभग 148 करोड़ रुपए की लागत से नए प्रोजेक्ट का एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। यह दोनों गांव अब नगर परिषद में शामिल हैं। 

इस पर सहकारिता मंत्री ने निर्देश दिए कि तब तक उन्हें अस्थाई रूप से टैंकरों के माध्यम से सप्लाई दी जाए। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. विवेक भारती, पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ, बीजेपी के जिला प्रधान यतेंद्र राव, जिला परिषद के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार तथा नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।

 

Tags: Dr Arvind Kumar Sharma , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD