Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

महाराजा श्री दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में उमड़ेगा जनसमूह : रणबीर गंगवा

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने लिया जयंती समारोह की तैयारियों का जायजा

Ranbir Gangwa, Ranbir Singh Gangwa, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिवानी , 09 Jul 2025

Last updated on: Jul 10, 2025, 17:53 IST

हरियाणा के लोक निर्माण तथा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा बुधवार को भिवानी पहुंचे। उन्होंने 13 जुलाई को आयोजित होने वाले महाराजा श्री दक्ष प्रजापति प्रदेश स्तरीय जयंती समारोह लेकर लोक निर्माण विश्राम गृ़ह में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों की समीक्षा की। 

वहीं दूसरी ओर उन्होंने भीम स्टेडियम में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री गंगवा ने उपायुक्त साहिल गुप्ता से जयंती समारोह की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने पंडाल, मुख्य मंच के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति को लेकर भी मंच बनाने के लिए जरूरी निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि समारोह में पहुंचने के दौरान लोगों को किसी प्रकार से परेशानी न हो, इसके लिए भीम स्टेडियम में दो तरफ रास्ते दिए जाएं। उपायुक्त ने मंत्री को बताया कि बाहर से आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। वाहनों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। 

यातायात पुलिस को भी इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। तैयारियों का जायजा लेने के बाद श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि श्री दक्ष प्रजापति जयंती समारोह को लेकर लोगों में भारी उत्साह बना हुआ है। प्रदेशभर से भारी संख्या में लोग जयंती समारोह में शामिल होकर महाराजा श्री दक्ष प्रजापति को नमन करेंगे।

 

Tags: Ranbir Gangwa , Ranbir Singh Gangwa , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD