Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

सूरजकुण्ड और डिज्नीलैंड से दुनिया के मानचित्र पर छाएगा हरियाणा: डॉ अरविंद शर्मा

32वें मैंगो मेले का कृषि मंत्री के साथ किया उद्घाटन

Dr Arvind Kumar Sharma, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पिंजौर , 04 Jul 2025

Last updated on: Jul 05, 2025, 16:14 IST

हरियाणा के सहकारिता, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला, सूरजकुण्ड के विस्तार और डिज्नीलैंड के दिल्ली एनसीआर में आने से हरियाणा दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर छा जाएगा। उन्होंने कहा कि यादवेन्द्र गार्डन में लगने वाले मैंगों मेले को विस्तार देते हुए आम की लुप्त होने वाली किस्मों को सहेजने के लिए कृषि विभाग, बागवानी विभाग व पर्यटन विभाग मिलकर काम करेंगे, ताकि आम उत्पादकों को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाया जा सके।

शुक्रवार को यादवेन्द्र गार्डन, पिंजौर में विरासत व पर्यटन विभाग, बागवानी विभाग के सौजन्य से आयोजित 32वें मैंगो मेले का विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने रिबन काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने तीन दिवसीय मेले के शुभारम्भ उपरांत आम प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए 200 से अधिक आम की विभिन्न किस्मों का अवलोकन किया व आम का स्वाद भी चखा। 

अपने मुख्यातिथि संबोधन में पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सांस्कृतिक व विरासत स्थानों को विशिष्ट स्थान का दर्जा देते हुए उनको बढ़ावा देने पर बल दिया है। उनके मार्गदर्शन में व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पर्यटन विभाग दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर हरियाणा को स्थापित करने के लिए काम कर रहा है। 

केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी घोषणा कर चुके हैं कि गुरुग्राम में डिज्नीलैंड को स्थापित किया जाएगा और इसके लिए 500 एकड जमीन को चिन्हित किया जा चुका है। डिज्नीलैंड की स्थापना से प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को बड़ी मजबूती मिलेगी। 

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला, सूरजकुण्ड में गत वर्ष के 12 लाख नागरिकों के आगमन से इस साल 18 लाख से अधिक नागरिकों के आगमन से अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले के जन-जन में क्रेज का जिक्र करते हुए कहा कि अब सूरजकुण्ड में तीन बार मेले का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि पहली बार मैंगो मेले में आम उत्पादकों के स्टाल भी लगवाए गए हैं, ताकि यहां आने वाले पर्यटक आम का स्वाद चख सके। 

उन्होंने कहा कि भारत में आम की उत्पत्ति हुई है और यह फलों का राजा है। इसकी बहुत सी किस्में लुप्त होने के कगार पर है, ऐसे में पर्यटन विभाग, कृषि विभाग, बागवानी विभाग को मिलकर ऐसे आम उत्पादकों को प्रोत्साहित करना चाहिए, ताकि विभिन्न आम की किस्मों को विलुप्त होने से बचाया जा सके।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने पर्यटकों को संबोधित करते हुए उन्हें 32वें मैंगो मेले की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश मे किसानों को आर्थिक तौर पर सम्पन्न बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशन में कृषि विभाग किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित करते हुए एक एकड में बिना खाद, दवाई के खेती करने वाले किसान को एक गाय पर 30 हजार रुपए दे रहे हैं। इसी प्रकार धान की खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती अपनाने पर प्रति एकड 8 हजार रुपए की सहायता दी जा रही है। 

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि आज हमें मिलकर प्राकृतिक खेती की तरफ बढ़ना होगा, ताकि जन-जन का स्वास्थ्य बेहतर बनाने के संकल्प को सिद्धि तक लेकर जाया जा सके। इस दौरान प्रख्यात कलाकार अशोक मस्ती और सौरव अत्रि ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर लोगों का मनोरंजन किया। कला प्रेमी कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा भी इस माहौल में खुद को रोक नहीं सके और रागनी 'पाणी आली पाणी प्या दे' पर सुरताल में गाते हुए नजर आए।

 मैंगो मेले के उद्घाटन अवसर पर पहुंचे अतिथियों का कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पंकज अग्रवाल, विरासत व पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव कला रामचंद्रन, पर्यटन विभाग के प्रबन्ध निदेशक डॉ शालीन व महाप्रबंधक आशुतोष राजन ने स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बन्तो कटारिया, मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती, शिवालिक बोर्ड वाइस चेयरमैन ओमप्रकाश देवीनगर, कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा की धर्मपत्नी डॉ रीटा शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय मित्तल, अमरपाल राणा, रंजीता मेहता व जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Dr Arvind Kumar Sharma , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD