Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

नमित मल्होत्रा की 'रामायण' का हुआ धमाकेदार आगाज़

Ranbir Kapoor, Bollywood, Entertainment, Mumbai , Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Yash, Ramayana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Jul 2025

Last updated on: Jul 04, 2025, 13:52 IST

दुनिया के सबसे बड़े सिनेमाई इवेंट का आगाज़ हो गया है। रामायण: द  इंट्रोडक्शन के ग्लोबल लॉन्च के साथ इस जबरदस्त यूनिवर्स की पहली झलक सबके सामने आ चुकी है। इसमें दो सबसे बड़े पौराणिक किरदारों राम बनाम रावण  की अमर लड़ाई को फिर से जिंदा किया जा रहा है। 

इस लॉन्च को वाकई ग्लोबल बना दिया गया है, जहां इसकी भारत के नौ बड़े शहरों में एक साथ फैन स्क्रीनिंग्स हुईं है, वहीं न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर पर जबरदस्त बिलबोर्ड टेकओवर ने माहौल बना दिया है। इस मेगा प्रोजेक्ट को विजनरी प्रोड्यूसर और फिल्ममेकर नमित मल्होत्रा ने लीड किया है, और सुपरस्टार यश इसके को-प्रोड्यूसर हैं। 

ये कहानी उस दौर की है जब समय का कोई नाम-ओ-निशान नहीं था। ब्रह्मांड का संतुलन तीन शक्तियों के हाथ में था ब्रह्मा (जो रचते हैं), विष्णु (जो संभालते हैं) और शिव (जो खत्म करते हैं)। इन तीनों की वजह से देवता, ऋषि, इंसान और राक्षस सब शांति से रहते थे। 

लेकिन इसी संतुलन की राख से एक ऐसी ताकत उठती है, जैसी पहले कभी नहीं देखी गई। एक ऐसा राक्षस बालक जन्म लेता है, जिसकी कोई उम्मीद नहीं करता और वही बन जाता है रावण। सबसे डरावना और अजेय राजा, जिसकी दहाड़ से आसमान कांप उठता है। 

उसका मकसद साफ है, उस विष्णु को खत्म करना, जो हमेशा उसकी जाति के खिलाफ खड़े हुए। इसे रोकने के लिए विष्णु खुद धरती पर आते हैं, लेकिन अपनी सबसे कमजोर रूप में यानी एक इंसानी राजकुमार के रूप में, जिसका नाम राम है। यहीं से शुरू होती है राम बनाम रावण, इंसान बनाम अमर, उजाला बनाम अंधेरा की वो लड़ाई जो कभी खत्म नहीं होती। 

ये है रामायण, एक ऐसी कहानी जो ब्रह्मांड की लड़ाई, किस्मत की ताकत और अच्छाई की जीत को दिखाती है। एक ऐसी गाथा जो आज भी करोड़ों लोगों के मन और सोच को दिशा देती है। इस बार रामायण की कास्टिंग ही किसी महाकाव्य से कम नहीं है। इंडिया के सबसे बड़े सितारों को एक साथ लाकर जो टीम बनी है, वो वाकई स्पेशल है।

राम के रोल में हैं रणबीर कपूर। रावण की भूमिका निभा रहे हैं यश, पैन-इंडिया सुपरस्टार और इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी। हनुमान के दमदार रोल में हैं सनी देओल। लक्ष्मण की नई और ताज़गी भरी भूमिका निभा रहे हैं रवि दुबे। इस दमदार कास्ट के साथ जुड़ी है एक और जबरदस्त टीम। 

पहली बार ऑस्कर जीतने वाले दो म्यूज़िक लीजेंड्स  हंस जिमर और ए.आर. रहमान साथ मिलकर इस फिल्म का संगीत रच रहे हैं। फिल्म के महायुद्ध वाले सीन को हॉलीवुड के टॉप स्टंट डायरेक्टर्स टेरी नोटरी (अवेंजर्स, प्लेनेट ऑफ द एप्स) और गाय नॉरिस (मैड मैक्स: फ्यूरी रोड, फ्यूरियसा) कोरियोग्राफ कर रहे हैं।

और प्राचीन भारत की भव्यता को फिर से बड़े पर्दे पर ज़िंदा कर रहे हैं प्रोडक्शन डिज़ाइनर्स रवि बंसल (दून 2, अलादीन) और रैम्से एवरी (कैप्टन अमेरिका, टुमारोलैंड)। यह सब मिलकर एक ऐसा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बना रहे हैं जो पहले कभी नहीं देखा गया।

प्राइम फोकस के फाउंडर, फिल्ममेकर और डीएनईजी के सीईओ नमित मल्होत्रा कहते हैं, "ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि दुनिया भर के हर भारतीय के लिए एक सांस्कृतिक आंदोलन है। रामायण के ज़रिए हम इतिहास को दोहरा नहीं रहे, बल्कि अपनी विरासत को पूरी दुनिया के सामने पेश कर रहे हैं। 

ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि थिएटर में देखा जाने वाला एक ऐसा अनुभव है जो आपको समय, संस्कृति और आत्मा तीनों की गहराई तक ले जाएगा।

 

Tags: Ranbir Kapoor , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Yash , Ramayana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD