Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'रामायण' का पहला प्रोमो वीडियो जारी, राम बनकर छाए रणबीर, रावण के रूप दिखे यश

Ranbir Kapoor, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Yash, Ramayana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Jul 2025

Last updated on: Jul 03, 2025, 17:35 IST

निर्देशक नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म 'रामायण' पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। मेकर्स ने फिल्म का पहला प्रोमो वीडियो जारी किया है। इसमें एक्टर रणबीर कपूर के साथ-साथ सुपरस्टार यश की झलक भी देखने को मिली है। बता दें कि इस बड़े प्रोजेक्ट में कई बड़े सितारे अहम किरदार निभा रहे हैं। 

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। प्रोमो वीडियो में वह राम के अवतार में काफी प्रभावशाली लग रहे हैं। वहीं, साई पल्लवी को माता सीता की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। फैंस दोनों की जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

वहीं 'केजीएफ' से मशहूर हुए सुपरस्टार यश फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे हैं। प्रोमो वीडियो में उनकी भी झलक देखने को मिलती है। प्रोमो वीडियो की शुरुआत में राम और रावण की लड़ाई की छोटी सी झलक के साथ होती है। इसके बाद श्री राम बने रणबीर को जंगल में पेड़ पर चढ़कर धनुष चलाते हुए देखा जा सकता है। 

दोनों कलाकारों की स्क्रीन पर मौजूदगी और बैकग्राउंड म्यूजिक ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। रणबीर ने फिल्म में राम के किरदार में पूरी तरह ढलने के लिए अपनी भाषा के साथ-साथ तीर-कमान चलाने की ट्रेनिंग पर भी पूरी मेहनत की है।

फिल्म में लक्ष्मण का रोल रवि दुबे निभा रहे हैं और सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। वहीं रकुल प्रीत सिंह 'शूर्पणखा' के रोल में हैं। काजल अग्रवाल 'मंदोदरी' और लारा दत्ता 'कैकई' की भूमिका निभाएंगी। अरुण गोविल ने इसमें राजा दशरथ बने हैं।

फिल्म सिर्फ एक भाग में नहीं, बल्कि दो हिस्सों में रिलीज होगी। पहला भाग दिवाली 2026 में आएगा और दूसरा भाग 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा। 'रामायण' को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और 8 बार ऑस्कर जीत चुके वीएफएक्स स्टूडियो डीएनईजी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

फिल्म में रावण का किरदार निभाने के साथ-साथ यश इस फिल्म के सह-निर्माता भी हैं। फिल्म करीब 835 करोड़ रुपये के बजट से तैयार हुई है, जिससे यह अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म मानी जा रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और सभी बेसब्री से इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

 

Tags: Ranbir Kapoor , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Yash , Ramayana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD