Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

शाहरुख-अनिल के बाद कंगना ने की ‘तन्वी द ग्रेट’ के ट्रेलर की तारीफ, बोलीं- ‘फिल्म का बेसब्री से इंतजार’

Kangana Ranaut, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 Jul 2025

Last updated on: Jul 02, 2025, 12:33 IST

अनुपम खेर के निर्देशन में तैयार फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का ट्रेलर सोमवार को जारी हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर की एक्टर शाहरुख खान-अनिल कपूर ने तारीफ की और इसे शानदार बताया। मंगलवार को एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

कंगना ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर ट्रेलर को पोस्ट कर फिल्म देखने की उत्सुकता जताई। उन्होंने लिखा, "अनुपम खेर और 'तन्वी द ग्रेट' की पूरी टीम को बधाई। ट्रेलर बहुत पसंद आया, फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।"शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, “मेरे दोस्त अनुपम खेर, हमेशा से चांस लेते आए हैं, चाहे सवाल एक्टिंग-फिल्म मेकिंग हो या फिर लाइफ का, वह चुनौतियों को स्वीकार करते हैं। 'तन्वी- द ग्रेट' का ट्रेलर शानदार है, फिल्म के लिए मेरी ढेरों शुभकामनाएं।"

अनिल कपूर ने 'तन्वी- द ग्रेट' का ट्रेलर शेयर किया और लिखा, "कुछ कहानियां पर्दे से हटने के बाद भी हमसे जुड़ी रहती हैं, 'तन्वी- द ग्रेट' उनमें से एक बनने वाली है, अभी जाकर ट्रेलर देखो, यह दिल को छूने वाली कहानी है, जो अंदर से प्रेरित करती है। 'तन्वी- द ग्रेट' का ट्रेलर के साथ मेरी शुभकामनाएं।”30 जून को 'तन्वी द ग्रेट' के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया। ट्रेलर में ‘तन्वी’ नाम की एक ऐसी लड़की की कहानी की झलक दिखाई गई, जो अपने मजबूत और दृढ़ निश्चय के कारण खास मुकाम पाती है।

'तन्वी द ग्रेट' का संगीत ऑस्कर विजेता एमएम कीरावानी ने तैयार किया है और अनुपम खेर स्टूडियोज और एनएफडीसी के साथ मिलकर बनाई गई है। इसके ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी अनिल थडानी की एए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट संभाल रहे हैं। फिल्म में अनुपम खेर, इयान ग्लेन, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, पल्लवी जोशी, करण टैकर जैसे एक्टर्स अहम भूमिका में हैं। 'तन्वी द ग्रेट' 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Kangana Ranaut , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD