Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

बर्थडे स्पेशल: ‘अब्बा डब्बा जब्बा’ से ‘पिंकी बुआ’ तक, उपासना सिंह ने हर किरदार में बिखेरा हंसी का जादू

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Abba Dabba Jabba, Pinky Bua, Upasana Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 Jun 2025

Last updated on: Jun 28, 2025, 16:47 IST

‘अब्बा डब्बा जब्बा’ का जादू हो या ‘पिंकी बुआ’ की हाजिरजवाबी, उपासना सिंह ने अपने अभिनय और कॉमिक टाइमिंग से हर किरदार से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। 29 जून को उपासना का 50वां जन्मदिन है। उनकी जिंदगी की कहानी भी उतनी ही खूबसूरत और प्रेरणादायक है, जितने उनके किरदार। 

पंजाब के छोटे से शहर से निकलकर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री तक का सफर तय करने वाली उपासना की कहानी किसी स्क्रिप्ट से कम नहीं। पंजाब के होशियारपुर में 29 जून 1975 को जन्मीं उपासना सिंह का बचपन सादगी और सपनों से भरा था। मध्यमवर्गीय परिवार में पली-बढ़ी उपासना को बचपन से ही अभिनय का शौक था।

महज सात साल की उम्र में वह स्कूल की ओर से दूरदर्शन पर कार्यक्रम प्रस्तुत करती थीं। यह वह दौर था जब उपासना का सपना डॉक्टर बनने का था, लेकिन किस्मत ने उन्हें अभिनय की दुनिया में पहुंचा दिया। पंजाब यूनिवर्सिटी से ड्रामेटिक आर्ट्स में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली उपासना ने पढ़ाई के दौरान ही एक्टिंग की शुरुआत कर दी थी।

उपासना ने 1986 में राजश्री प्रोडक्शंस की फिल्म ‘बाबुल’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर की शुरुआत की। हालांकि, असली पहचान उन्हें साल 1988 में राजस्थानी फिल्म ‘बाई चली सासरिए’ से मिली, जो उस दौर की सबसे सफल राजस्थानी फिल्मों में से एक थी। 

यह फिल्म 100 दिनों तक सिनेमाघरों में चली और उपासना की अभिनय प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक ले गई। इसके बाद उन्होंने पंजाबी, गुजराती, भोजपुरी और हिंदी सिनेमा में अपनी छाप छोड़ी। ‘जुदाई’ (1997) में उनके ‘अब्बा डब्बा जब्बा’ डायलॉग ने उन्हें मशहूर कर दिया।

इस फिल्म में उपासना की कमाल की कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया। उपासना ने करीब 70 से अधिक हिंदी फिल्मों और 40 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों के साथ ही पंजाबी, गुजराती और राजस्थानी सिनेमा में भी काम किया है। 

‘लोफर’, ‘हंगामा’, ‘हलचल’, ‘एतराज’ और ‘जुड़वा 2’ जैसी फिल्मों में उनके छोटे लेकिन प्रभावशाली किरदारों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं, पंजाबी सिनेमा में ‘जट्ट एंड जूलियट’ और ‘डिस्को सिंह’ जैसी फिल्मों में उनकी मौजूदगी ने उन्हें क्षेत्रीय सिनेमा में भी लोकप्रिय बनाया। 

साल 2024 में उपासना ने 14 साल बाद भोजपुरी सिनेमा में ‘सास सरकार बहू चौकीदार’ से वापसी की, जिसमें वह एक सशक्त सास के किरदार में थीं। उपासना सिंह एक ऐसा नाम है, जो न केवल फिल्म बल्कि टीवी की दुनिया में भी सफल रहीं। फिर ‘द कपिल शर्मा शो’ में ‘पिंकी बुआ’ के किरदार की बात हो या 'सोनपरी' की 'काली परी' की। 

'पिंकी बुआ' की हाजिरजवाबी और पंजाबी अंदाज में अंग्रेजी बोलने की शैली ने दर्शकों को खूब हंसाया। यह किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि उपासना ‘टीवी की बुआ’ के नाम से मशहूर हो गईं। इसके अलावा, स्टार प्लस के बच्चों के पसंदीदा शो ‘सोनपरी’ में ‘काली परी’ के नकारात्मक किरदार ने भी उन्हें खूब सुर्खियां दिलाईं। 

"शैतान से जन्मी, अंधेरों में पली, कहते हैं सब मुझको काली परी" यह डायलॉग आज भी बच्चों के जेहन में ताजा है। इसके अलावा, ‘मायका’, ‘राजा की आएगी बारात’, ‘बानी-इश्क दा कलमा’ और ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ के साथ 'जीजा जी छत पर हैं' जैसे सीरियल्स में भी उनकी एक्टिंग को सराहा गया।

उपासना सिंह की सबसे बड़ी खासियत उनकी कॉमिक टाइमिंग है। चाहे वह ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में 'पिंकी बुआ' का किरदार हो या ‘गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान’ में स्टैंड-अप कॉमेडी, उन्होंने हर बार दर्शकों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनकी पंजाबी और अंग्रेजी मिश्रित डायलॉग डिलीवरी दर्शकों को खूब पसंद आती है।

उपासना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह श्रीदेवी की फैन हैं और ‘जुदाई’ में काम करने के लिए उन्होंने खुद निर्देशक राज कंवर से संपर्क किया था। उपासना की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही। साल 2009 में उन्होंने टीवी अभिनेता नीरज भारद्वाज से शादी की, जिनके साथ उन्होंने सीरियल ‘ऐ-दिल-ए-नादान’ में काम किया था। 

हालांकि, दोनों तलाक की अर्जी दाखिल करने के साथ ही एक-दूसरे से अलग हो गए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, उपासना पति के पास वापस लौट चुकी हैं। उनका एक बेटा है, जिसका नाम उन्होंने नानक सिंह रखा है। 50 साल की उम्र में भी उपासना सिंह की ऊर्जा और जुनून में कोई कमी नहीं है। 

हाल ही में उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘बाई जी कुट्टन गै’ का निर्देशन किया, जिसके लिए वह मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू के खिलाफ कानूनी विवाद में भी उलझीं। उपासना ने हरनाज पर फिल्म के प्रमोशन के लिए समय नहीं देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Abba Dabba Jabba , Pinky Bua , Upasana Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD