Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर भाजपा ने मनाया 'संविधान हत्या दिवस

हरदीप पुरी ने कांग्रेस के अत्याचारों को किया उजागर

Hardeep Singh Puri, Sanjay Tandon, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP, Shakti Prakash Devshali, Sanjay Tandon, Samvidhan Hatya Diwas, Jatinder Pal Malhotra, Satyapal Jain, Arun Sood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Jun 2025

Last updated on: Jun 26, 2025, 18:52 IST

कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान के साथ खिलवाड़ कर भारत में लगाए गए आपातकाल के 50वें वर्ष पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पार्टी मुख्यालय कमलम में 'संविधान हत्या दिवस' पर सेमिनार का आयोजन किया गया। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा देशवासियों पर किए गए अत्याचारों के बारे में बताया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा, कार्यक्रम संयोजक शक्ति प्रकाश देवशाली, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व हिमाचल के सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व अध्यक्ष अरुण सूद, पूर्व सांसद एवं एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन, कार्यक्रम सह  संयोजक जगतार ढिल्लों, रुचि सेखरी एवं समीर गुप्ता सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

हरदीप पुरी ने कहा कि 25-26 जून 1975 की रात तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने केवल अपनी कुर्सी बचाने के लिए जबरन देश में आपातकाल लगाया था।  संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ करते हुए संविधान में 21 दिनों में 48 संशोधन किए गए। देश के लगभग 1,11,000 से अधिक देशवासियों को जेल में ठूंस दिया गया। समाचार पत्रों की प्रेस पर ताले लगा दिए गए, बिजली काट दी गई।

समाचारों पर सेंसरशिप लगा दी गई। इंदिरा गांधी के पुत्र संजय गांधी के आदेश पर लोगों को घरों से पकड़-पकड़ कर लगभग 60 लाख लोगों की जबरन नसबंदी करवाई गई। कई अविवाहित युवाओं की भी नसबंदी कर दी गई। तुर्कमान गेट के समीप बनी गरीबों की बस्ती को उजाड़ दिया गया और पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में दर्जनों लोग मारे गए।

इस अवसर पर आपातकाल के दौरान मीसा (MISA) कानून के तहत जेल गए लोकतंत्र  सेनानी देशराज टंडन एवं जतिंदर चोपड़ा को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने पार्टी मुख्यालय कमलम में आपातकाल पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके पश्चात भाजपा कार्यालय परिसर में पौधरोपण कर   पर्यावरण-संरक्षण का संदेश दिया।

 

Tags: Hardeep Singh Puri , Sanjay Tandon , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP , Shakti Prakash Devshali , Sanjay Tandon , Samvidhan Hatya Diwas , Jatinder Pal Malhotra , Satyapal Jain , Arun Sood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD