Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

दिल्ली को मिले 33 आरोग्य मंदिर और 17 जन औषधि केंद्र; रेखा गुप्ता बोलीं- झाड़ू से कर रहे पिछली सरकार के भ्रष्टाचार की सफाई

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Jun 2025

Last updated on: Jun 18, 2025, 16:01 IST

दिल्ली को आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की सौगात देने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व की आम आदमी पार्टी सरकार पर बड़ा हमला बोला। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार की झाड़ू जो यहां रह गई है, उसी से हम पिछली सरकार के भ्रष्टाचार की सफाई कर रहे हैं।

जहां-जहां भी भ्रष्टाचार के अड्डे बने थे, वहां सभी को साफ करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में 33 आरोग्य मंदिरों और 17 जन औषधि केंद्रों का उद्घाटन यहां की जनता के लिए मील का पत्थर साबित होने वाला है। 

इन आरोग्य मंदिरों में लैब, सारी दवाइयां और वैक्सीनेशन की पूरी सुविधा है। मेडिकल ऑफिसर, डॉक्टर, नर्स और पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है। ये दिल्ली में हेल्थ के मामले में बड़ा बदलाव है। मुख्यमंत्री ने कहा, "आयुष्मान जैसी योजनाएं दिल्ली के लिए दी गई थीं, जिसका लाभ लोगों को मिलना चाहिए था। 

बेहतर हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 5 साल पहले दिल्ली को केंद्र सरकार ने करोड़ों रुपये दिए, लेकिन पिछली सरकार ने लोगों के लिए फ्री दवा, वैक्सीन जैसी व्यवस्थाओं के लिए काम नहीं किया।" उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार की तरफ से मिले फंड का आखिरी साल चल रहा है, इसलिए हमारी सरकार को आते ही युद्ध स्तर पर काम शुरू करना पड़ा। 

100 दिन में हमारी सरकार ने आरोग्य मंदिरों की तैयारी की और मंगलवार को 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन कर दिया गया है।" रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में हर विधानसभा के अंदर कम से कम 15 आरोग्य मंदिर खोलने की योजना बनाई गई है।

दिल्ली के सरोजिनी नगर में भी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन हुआ, जहां मंत्री प्रवेश वर्मा की पत्नी स्वाति वर्मा ने हिस्सा लिया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "इस आरोग्य मंदिर के बाद छोटी बीमारियों के लिए लोगों को अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

छोटी-छोटी बीमारियों का इलाज यहीं पर हो जाएगा और इस वजह से अस्पतालों में भीड़ कम होगी।" इसी तरह दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जगह-जगह आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे। इन आरोग्य मंदिरों में लोगों को घर के पास ही बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD